Dutee Chand: फर्राटा क्वीन दुती चंद ने फिर जीता गोल्ड, अब 200 मीटर रेस में अव्वल
रांची में चल रहे 59वीं सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुती ने 200 मीटर की दौड़ में सोना जीता। इससे पूर्व दुती ने सौ मीटर की दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 08:39 PM (IST)
रांची, जेएनएन। ओडिशा की धाविका दुती चंद ने 100 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड बनाने के बाद 200 मीटर रेस में भी गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दुती ने एक और स्वर्ण अपने नाम कर लिया है। रांची में चल रहे 59वीं सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुती ने 200 मीटर की दौड़ में सोना जीता। इससे पूर्व दुती ने सौ मीटर की दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस स्पर्धा में उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया था। रविवार को सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें