Move to Jagran APP

भाजपा नेता जीतराम की हत्या का आरोपित यूपी से धराया

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या मामले में एसआइटी ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 08:00 AM (IST)
भाजपा नेता जीतराम की हत्या का आरोपित यूपी से धराया
भाजपा नेता जीतराम की हत्या का आरोपित यूपी से धराया

जासं, रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या मामले में एसआइटी ने आरोपित देवेंद्र मुंडा को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह झारखंड का ही निवासी है। ट्रांजिट रिमांड पर उसे रांची लाने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सोमवार को रांची पुलिस हत्याकांड का खुलासा भी कर सकती है। वहीं, इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त मनोज मुंडा अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि इससे पूर्व रेकी करने वाले दो संदिग्धों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मनोज मुंडा के कहने पर मारी गोली

loksabha election banner

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अनुसार पूछताछ में देवेंद्र मुंडा ने बताया कि मनोज मुंडा के कहने पर उसने गोली मारी। अन्य अपराधियों के विषय में उसे कुछ भी नहीं मालूम है। और कौन-कौन लोग इस कांड में शामिल हैं, इसकी जानकारी मनोज मुंडा को ही है। देवेंद्र ने यह भी बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद पहले बिहार भागा। एसआइटी जब बिहार पहुंची तो वह वहां से भाग कर यूपी चला गया। रेकी करने वाला चला गया तब मनोज और देवेंद्र पहुंचे होटल

जानकारी के अनुसार, रेकी करने वाले दो युवक अपना काम करने के बाद वहां से चले गए। भाजपा नेता के होटल में बैठे होने की पक्की खबर मिलने के बाद मनोज मुंडा व देवेंद्र मुंडा मौके पर पहुंचे। मनोज मुंडा वाहन में था। देवेंद्र मुंडा डिवाइडर पार कर होटल पहुंचा। सीधे सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद होटल में पी रहे थे चाय

जीतराम मुंडा 22 सितंबर को भाजपा की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ओरमांझी के होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ था। घटना के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर हंगामा किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.