Move to Jagran APP

Jharkhand: ठेका दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Ranchi Police ने गढ़वा से ठेका दिलाने के नाम पर कोकर के तीन लोगों से ठगी करने वाले मार्कंडेय कुमार को गढ़वा से गिरफ्तार किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 08:03 PM (IST)
Jharkhand: ठेका दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
Jharkhand: ठेका दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

रांची/गढ़वा, जेएनएन। रांची पुलिस ने गढ़वा से ठेका दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगी करने वाले मार्कंडेय कुमार को गढ़वा से गिरफ्तार किया है। वह श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ निवासी अनिरुद्ध सिंह का पुत्र है। उस पर रांची में तीन लोगों से ठेका दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपए ठगी करने का आरोप है। रांची पुलिस मंगलवार को गढ़वा पुलिस की मदद से नाटकीय ढंग से मार्कंडेय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार सितंबर 2018 में मार्कंडेय एवं उसके एक सहयोगी रांची के कोकर निवासी स्व द्वारिका रजक के पुत्र प्रमोद रजक ने ठगी का प्लान बनाया। दोनों ने मिलकर सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले के विभाग से स्मार्ट राशन कार्ड बनाने का जिले में ठेका दिलाने के नाम पर ठगी की। ठगी के शिकार लोगों में रांची के कोकर निवासी सुदेश कुमार, चंद्रशेखर तथा अनुपम कुमार शामिल हैं।

ठेका दिलवाने के लिए आरोपित ने सुदेश कुमार तथा चंद्रशेखर से क्रमश: 3.50-3.50 लाख रुपए लिए थे। जबकि अनूपम कुमार ने दो ब्लॉक का काम लेने के लिए सात लाख रुपये मार्केंडेय को दिया था। जब उन लोगों का काम समय बीत जाने के बाद नहीं हो हुआ। तब पैसे मांगने पर मार्कंडेय ने उनलोगों को बहलाते रहा था। हालांकि बाद में कुछ पैसे ठगों ने पीडि़तों को वापस किए थे।

इसके बाद ठगी के शिकार लोगों ने रांची के सदर थाना में मार्कंडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।  जिसके बाद रांची पुलिस अनुसंधान के क्रम में मार्कंडेय की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। वह पुलिस को चकमा दे देता था। ङ्क्षकतु इस बार वह रांची पुलिस के बिछाए जाल में फंस कर गिरफ्तार हो गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.