नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को उम्रकैद, 10 हजार जुर्माना Ranchi News
Jharkhand. 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म में अभियुक्त संतोष कुमार राम को पोक्सो की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
रांची, जासं। राजधानी रांची के सुखदेव नगर में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म में अभियुक्त संतोष कुमार राम को पोक्सो की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 29 दिसंबर 2017 की है। शाम 4:00 बजे पीड़िता रातू रोड रिलायंस फ्रेश के पास अपनी मां के पास जा रही थी। उसकी मां वहां किसी घर में काम करती थी।
मेट्रो गली के केबी गर्ल्स हाई स्कूल के पास संतोष कुमार राम और विकेश कुमार मुंडा पीड़िता को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठा कर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 5 गवाह पेश किए गए। 16 मार्च 2018 को चार्जशीट दाखिल की गई और दो मई 2018 को चार्ज फ्रेम किया गया। अदालत ने आजीवन कारावास के साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
यह भी पढ़ें: Weekly News Roundup Ranchi: यहां कॉकरोच उड़ा रहे शाही दावत... पढ़ें हफ्तेभर की प्रशासनिक हलचल