रिनपास में अवैध नियुक्ति मामले में पूर्व मंत्री को नोटिस
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिनपास में अवैध नियुक्ति व प्रोन्नति में अनियमितता के
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 03:02 AM (IST)
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिनपास में अवैध नियुक्ति व प्रोन्नति में अनियमितता के मामले में पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू सहित कई लोगों को नोटिस जारी किया है। इसमें पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू को 12 सितंबर, आरोपी कर्मियों से 13 व 14 सितंबर को, रिनपास के पूर्व निदेशक डॉ. अमूल रंजन को 15 सितंबर को और सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी बीके त्रिपाठी को 20 सितंबर को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें