विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC-JSSC परीक्षा रद करने की मांग: सीएम हाउस के पास ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, हिरासत में चार प्रदर्शनकारी

By Sanjay KumarEdited By: Mansi Kumari
Published: Sat, 08 Aug 2026 01:23 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:04 PM (IST)

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रांची में मुख्यमंत्री आवास ...और पढ़ें

HighLights

  1. एबीवीपी ने निकाला मार्च।

  2. दो बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमतताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक का घेराव करने के लिए मार्च निकाला है। 

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को सिद्धू-कान्हू पार्क के पास पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प और धक्का-मुक्की हुई।

abvp protest

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की ओर से लगातार प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोका जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने ABVP के चार सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

protest

जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र शामिल है। कार्यकर्ताओं ने दो बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क के समीप पहुंच गए।

ranchi protest

प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों के हाथ में मौजूद बैनर पर जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने, सीबीआई जांच करने और उच्च शिक्षा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर तत्काल बहाली शुरू करने जैसी मांगें लिखी हुई है। 

jpsc protest in ranchi

यह भी पढ़ें- रांची प्रोटेस्टः तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने अस्पताल चलने को कहा... लेकिन अनशनरत देवेंद्र नाथ महतो ने कर दिया इनकार

यह भी पढ़ें- JPSC आंदोलन में छलका छात्रों का दर्द, किसी ने लोन लिया तो किसी ने ट्यूशन पढ़ाकर की तैयारी; अब नौकरी का सपना अधूरा