अभाविप के अधिकारी ने कहा, हड़प्पा से भी पुरानी राखीगढ़ी की सभ्यता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें कहा गया कि भारत की सभ्यता सबसे पुरानी है।
जागरण संवाददाता, रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि हम हड़प्पा को पुरानी सभ्यता समझते हैं, लेकिन हरियाणा के हिसार जिले में एक गाव राखीगढ़ी को ढूंढा गया, जो 10 हजार वर्ष पुरानी है। इसे डेक्कन यूनिवर्सिटी पुणे के प्रोफेसर शिदे ने दुनिया के सामने लाने का काम किया है। कहा, अपने देश के गौरव को जानें और दूसरों को भी बताएं। ताकि अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाया जा सके। मौके पर प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पाडेय, प्रदेश सह मंत्री मोनू शुक्ला, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने भी विचार रखे। कोरोना भय का भूत
बैठक में अभाविप के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस भय का भूत है, जो दुनिया को डराने का षड्यंत्र मात्र है। दुनियाभर में भारतीय अर्थव्यवस्था को ठप कर अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश हो रही है। इसलिए हमें इस डर से समाज को बाहर लाना है। जागरूकता कार्यक्रम चलाकर इसे खत्म करना है। संबद्धता पर विचार
जागरण संवाददाता, रांची : रांची विवि में सोमवार को कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में इमर्जेट सिंडिकेट की बैठक होगी। बैठक में चर्चा के बाद आरयू के अंतर्गत संचालित 28 बीएड कॉलेजों को एक सत्र के लिए संबद्धता का विस्तार दिया जाएगा। इसका सत्र 2020-22 होगा। इसके अलावा तीन नर्सिग अमृता नर्सिग कॉलेज, संत वरनावस नर्सिंग कॉलेज और मेटास नर्सिंग कॉलेज व दो इंजीनियरिग आरटीसी इंजीनियरिंग कॉलेज और कैंब्रिज इंजीनियरिंग कॉलेज को भी एक सत्र के लिए एक्सटेंशन मिलेगा। आरयू प्रशासन द्वारा एफिलिएशन मिल जाने के बाद इसे आगे की कार्यवाई के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग भेज दिया जाएगा।