Move to Jagran APP

नागपुर से अपहृत युवती रांची में मिली, आरोपित युवक गिरफ्तार

रांची : नागपुर से अपहृत युवती अंजनाबाई को रांची से बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार की देर रात उसे गोंदा थाना क्षेत्र से नागपुर पुलिस ने गोंदा पुलिस की मदद से बरामद किया। आरोपित युवक भी पकडा गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 08:17 AM (IST)
नागपुर से अपहृत युवती रांची में मिली, आरोपित युवक गिरफ्तार
नागपुर से अपहृत युवती रांची में मिली, आरोपित युवक गिरफ्तार

रांची : नागपुर से अपहृत युवती अंजनाबाई को रांची से बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार की देर रात नागपुर पुलिस ने गोंदा पुलिस की मदद से आरोपित युवक गणेश साहू को भी पकड़ लिया। दोनों मिसिर गोंदा में प्रेम कुमार के मकान में किराये पर रहते थे। नागपुर पुलिस ने गणेश से पूरे मामले में पूछताछ की। गणेश हजारीबाग के पबरा का रहनेवाला है। वह नागपुर में ठेकेदारी का काम करता था। युवती भी उसके साथ ही काम करती थी। शनिवार को पुलिस युवती और आरोपित युवक गणेश को अपने साथ लेकर नागपुर चली गई।

loksabha election banner

काम के दौरान दोनों एक-दूसरे से करने लगे थे प्रेम

गोंदा इंस्पेक्टर अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपित युवक गणेश ठेकेदारी का काम करता था। युवती अंजनाबाई भी साथ में काम करती थी। दोनों काम के दौरान एक-दूसरे से मिले। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद दोनों मौका देखकर नागपुर से भागकर रांची में आकर रहने लगे। इसके बाद युवती के परिजनों ने नागपुर के कोराडीह थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था।

नागपुर पुलिस के अनुसार युवती को खोजने के लिए पुलिस ने आरोपित युवक का मोबाइल लोकेशन निकाला। मोबाइल लोकेशन जांच में पता चला कि दोनों रांची के गोंदा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद रांची पुलिस से संपर्क किया गया। कोराडीह थाना के एसआइ बीडी पावर के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम रांची पहुंची। इसके बाद गोंदा पुलिस की मदद से युवती को सुरक्षित बरामद किया, जबकि आरोपित युवक गणेश साहू को पकड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.