Move to Jagran APP

झारखंड की सोहराई कला का बढ़ा मान, रैंप पर बांस की चप्पल पहन मॉडलों ने किया कैटवॉक

रांची के आशीष सत्यव्रत साहू को टैसल डिजाइन में फ्यूचर अवार्ड मिला है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 08:15 PM (IST)
झारखंड की सोहराई कला का बढ़ा मान, रैंप पर बांस की चप्पल पहन मॉडलों ने किया कैटवॉक
झारखंड की सोहराई कला का बढ़ा मान, रैंप पर बांस की चप्पल पहन मॉडलों ने किया कैटवॉक

रांची, जागरण संवाददाता। रांची के आशीष सत्यव्रत साहू को मुंबई के ललित होटल में टैसल डिजाइन अवार्ड के नेक्स्ट जेन श्रेणी में फ्यूचर ऑफ फैशन अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें फैशन में नवाचार के लिए दिया गया।

loksabha election banner

वे इस क्षेत्र में लगातार प्रयोग कर रहे हैं। मुंबई में आयोजित इस फैशन अवार्ड में आशीष के कई प्रयोग दिखे। एक तो यही कि बांस के बने चप्पल, बांस की रिंग पहनकर मशहूर मॉडलों श्वेता, डॉली, खुशबू, ऐश्वर्य डिओनानी, सरिता पटेल, मजूली आदि ने कैटवॉक किया।

इसके साथ ड्रेस पर भी झारखंड की सोहराई कला दिखी। खादी को लेकर आशीष लगातार नया प्रयोग कर रहे हैं। खादी वस्त्रों पर सोहराई को जोड़कर एक अलग ढंग का फैशनेबल ड्रेस बनाया। इसे लोगों ने काफी पसंद किया।

इसी का परिणाम है कि उन्हें यह पुरस्कार मिला। आशीष ने रांची से ही फैशन की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि बांस को फैशन से जोड़ना है। इससे पर्यावरण की कोई हानि नहीं है। बांस के झोले, बांस के झुमके, बांस के हार आदि भी बाजार में उतारने हैं। इसी तरह खादी को भी फैशन के साथ जोड़ना है। झारखंड की कला को भी देश-विदेश में सम्मान दिलाने की प्रतिबद्धता दर्शाते हुए आशीष ने कहा कि आने वाले दिनों में वे देश भर में घूम-घूम कर फैशन शो करेंगे। उन्होंने झारखंड की सोहराई कला को देश के पटल पर स्थापित करने के लिए फैशनेबल ड्रेस और ट्रेंड के अनुरूप परिमार्जन करने की बात कही। बकौल आशीष फ्यूचर ऑफ फैशन अवार्ड उनकी मेहनत का परिणाम है। जल्द ही वे रैंप को नए और रंग-बिरंगे परिधानों से रूबरू कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.