जंगली पशुओं का शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत Chatra News
Jharkhand. जब गोली चली तो सीधे रोहित के सीने में लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गोली चलाने वाल फरार हो गया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 11:17 AM (IST)
कुंदा (चतरा), जासं। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के बुटकोइया गांव निवासी रोहित गंझू की गोली लगने से मौत हो गई। रोहित अपने एक मित्र के साथ बुधवार की रात भराठी बंदूक लेकर जंगली पशुओं का शिकार करने के लिए गया था। दोनों एक-दूसरे के विपरीत में बैठे थे। कुछ देर के बाद जब गोली चली, तो सीधे रोहित के सीने में लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गोली चलाने वाल फरार हो गया। सुबह में परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली। रोहित गंझू पिता रामलाल गंझू ने इसकी खबर कुंदा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 41 हजार टैब से हटाए जाएंगे रघुवर दास के वीडियो, 20 करोड़ होंगे खर्च
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें