रांची में दहेज के लिए महिला की गला रेत कर हत्या Ranchi News
Jharkhand. राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के कमड़े इलाके में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला के भाई का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या की गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 01:41 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 08:02 PM (IST)
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के कमड़े इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक घर में महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव देखने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में महिला के भाई ने बताया कि पिछले साल 2018 में प्रकाश नाम के व्यक्ति के साथ संगीत की शादी हुई थी। प्रकाश ऑटो चलाता है। शादी के बाद से ही वह दहेज के नाम पर पैसे की मांग करने लगा।
दहेज के नाम पर मेरी बहन को वह टॉर्चर भी करने लगा। महिला के भाई ने बताया कि बीच में प्रकाश को कुछ पैसे दिए गए थे। कल रात अचानक 11 बजे के करीब उसका फोन आया। उसने बताया कि संगीता का किसी ने हत्या कर दी है। आनन-फानन में हमलोग देर रात अपने गांव से यहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं भाई ने अपने बहन के हत्यारों की गिरफ्तारी कर उसे सख्त सजा देने की मांग की है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें