रांची के चान्हो में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची, जासं। राजधानी रांची के चान्हो के चारा जंगल में जगरनाथ मुंडा नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना से ग्रामीण दशहत में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
47 वर्षीय जगरनाथ मुंडा बुधवार को अपनी भैंस लेकर चराने के लिए निकटम जंगल गया था। करीब शाम के छः बजे ग्रामीणों ने जंगल में आवाज सुनी। इसके बाद डरे ग्रामीण किसी तरह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां जगरनाथ को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद वे शव को घर ले आए। बाद में जानकारी दबाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात इसकी जानकारी चान्हो पुलिस को हो गई और पुलिस ने गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मामले पर डरे-सहमे ग्रामीण दबी जुबान बताते हैं कि चारा जंगल में उग्रवादियों की मौजूदगी देखी गई है। यहां तक कि वे अब डर के कारण जंगल की ओर रुख नहीं करते। यहां पिछले दिनों लकड़ी काटने पर ग्रामीणों की पिटाई भी गई है। लेकिन डर से ग्रामीण इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देते हैं और न ही उसकी पहचान बताते हैं।
यह भी पढ़ें: गंभीर बीमारियों में 5 लाख तक का खर्च उठाएगी सरकार, इन अस्पतालों में होगा इलाज LIST
यह भी पढ़ें: झारखंड में बिजली सप्लाई 25 FEB से बंद करेगा डीवीसी, दिया अल्टीमेटम
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...