रेलवे ओवरब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत Ranchi News
Jharkhand. रांची रेल मंडल के नामकुम रेलवे ब्रिज से बुधवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। रिम्स में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 08:01 PM (IST)
रांची, जेएनएन। रांची रेल मंडल के नामकुम रेलवे ब्रिज से बुधवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। बुरी तरह से घायल शख्स की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। 30 वर्षीय गंगू कुमार सिंह टाटीसिल्वे के महिलौंग सिन्टोरियम का रहनेवाला था। वह जमीन का काम करता था। बताया जाता है कि गंगू ऑटो से स्टेशन पहुंचा और ओवरब्रिज पर जा पहुंचा।
इसके बाद उसने अचानक से ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर उसे ईएसआइ अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें