रांची में मानवता शर्मसार, बिना धड़ का नवजात का शव बरामद Ranchi News
Jharkhand. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अरगोड़ा थाने की पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। शव मिलने की वजह से स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जुट गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 04:25 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 04:25 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची में बुधवार काे मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। हरमू पुल के पास एक नवजात का शव बरामद किया गया। शरीर का धड़ कुत्तों ने नोच लिया था, केवल सर का हिस्सा बचा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अरगोड़ा थाने की पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। शव मिलने की वजह से स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जुट गई। बच्चे के सर को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात को किसने यहां फेंका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें