Move to Jagran APP

11 वीं में 95.53 फीसद विद्यार्थी सफल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शनिवार को 11वीं कक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया। इसमें बोकारो टॉप पर रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 01:52 AM (IST)
11 वीं में 95.53 फीसद विद्यार्थी सफल
11 वीं में 95.53 फीसद विद्यार्थी सफल

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शनिवार को 11वीं कक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया। परीक्षा में 95.53 फीसद परीक्षार्थी सफल रहे। अंकों की दौड़ में छात्राओं ने बाजी मारी। 95.45 फीसद छात्र और 95.61 फीसद छात्राएं सफल रहीं। परीक्षा में 3,390,61 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 170372 छात्र और 168689 छात्राएं थे। जैक अध्यक्ष डॉ. अरविद प्रसाद सिंह रिजल्ट जारी करने के बाद कहा कि कोरोना महामारी के कारण परिणाम जारी करने में थोड़ा विलंब हुआ है। मौके पर जैक सचिव महीप कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बोकारो टॉप पर, चतरा फिसड्डी

loksabha election banner

रिजल्ट में बोकारो के विद्यार्थी टॉप पर रहे। यहां के 97.47 फीसद विद्यार्थी सफल रहे। वहीं चतरा 92.88 फीसद के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। रांची छठे स्थान पर रहा। यहां के 96.80 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। किसी भी जिला का प्रदर्शन 92 फीसद से कम नहीं रहा। जिलों का प्रदर्शन

जिला- रिजल्ट फीसद में

बोकारो :: 97.47

सिमडेगा :: 97.43

हजारीबाग :: 97.08

कोडरमा :: 96.92

लोहरदगा :: 96.86

रांची :: 96.80

पूर्वी सिंहभूम :: 96.750

पश्चिमी सिंहभूम : 96.27

जामताड़ा :: 96.05

खूंटी :: 95.88

धनबाद ::: 95.80

गुमला :: 95.72

सरायकेला : 95.40

गिरिडीह :: 95.30

साहिबगंज :: 95.17

देवघर :: 94.82

रामगढ़ :: 94.61

दुमका :: 94.57

गोड्डा :: 94.49

लातेहार ::: 93. 32

पाकुड़ :: 93.26

पलामू :: 93.18

गढ़वा :: 93.00

चतरा :: 92.88 मार्च माह में हुई थी परीक्षा :

11वीं की परीक्षा पांच से सात मार्च तक हुई थी। परीक्षा के लिए 3,46,504 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 323924 परीक्षार्थी सफल हुए। परीक्षा के लिए 463 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.