Move to Jagran APP

जल, जंगल व जमीन राज्य की अमानत, वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाएंः सीएम

मुख्यमंत्री ने रांची में स्वर्णरेखा नदी के किनारे आम का पौधा लगाकर नदी महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाएं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 06:00 PM (IST)
जल, जंगल व जमीन राज्य की अमानत, वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाएंः सीएम
जल, जंगल व जमीन राज्य की अमानत, वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाएंः सीएम

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज रांची में स्वर्णरेखा नदी के किनारे आम का पौधा लगाकर नदी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाएं। 2 जुलाई से 2 अगस्त तक वृक्षरोपण अभियान चलेगा। इस दौरान पूरे राज्य में 2.40 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।सीएम ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारे लिए नारा नहीं, यह हमारी अमानत है। इस अमानत को हमें आने वाली पीढ़ी को सौंपना है। हमें स्वस्थ, सुंदर और स्वच्छ झारखंड बनाना है और हमारी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। जल, जंगल, जमीन से जुड़ने के लिए ये अच्छी पहल है। विपक्ष सालों से जल, जंगल, जमीन का नारा देकर आपकी भावनाओं का राजनीतिक फायदा उठा रहा है। किसी सरकार ने पिछले 14 साल में अपने इस नारे को, वायदे को अमल में लाने का प्रयास नहीं किया।

loksabha election banner

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव गुमला वन प्रमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली कांस नदी के किनारे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान से स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा गया है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अस्तित्व से जूझती झारखंड की नदियों को बचाने की पहल राज्य सरकार के स्तर से शुरू की गई है। नदी महोत्सव सह वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को राज्य के सभी 24 जिलों में 29 स्थानों पर 140 किलोमीटर के दायरे में पौधरोपण किया जा रहा है। एक ही दिन नदियों के किनारे नौ लाख से अधिक पौधे लगाकर इतिहास रचा जा रहा है।

इस बीच, सीएम रघुवर दास ने आज ट्वीट किया है कि 24 जिलों में 2 जुलाई से 15 अगस्त तक नदी महोत्सव सह वृहत वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हो रही है। कुल ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। आप भी 5 पौधे लगाएं, अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि इस अभियान का हिस्सा बने हैं। मुख्यमंत्री ने रांची में स्वर्णरेखा नदी के किनारे आम का पौधा लगाकर नदी महोत्सव का शुभारंभ किया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव गुमला वन प्रमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली कांस नदी के किनारे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान से स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, वृक्षारोपण अभियान को बनाएं जन आंदोलन
2 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा वृक्षरोपण अभियान।
इस दौरान पूरे राज्य में लगाए जाएंगे 2.40 करोड़ पौधे

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) सतनाम सिंह बधावन के मुताबिक, नदियों को बचाने और उनका प्रवाह संतुलित करने का हमारा यह प्रयास है। हर नदी पूजनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि सभी जिलों में एक ही दिन सभी नदियों के किनारे पौधे लगाने का अभियान पूरा किया जा सके। लेकिन यदि किसी जिले में हालात अनुकूल नहीं रहते हैं तो वहां सांकेतिक रूप से पौधे लगाकर आगे बारिश का इंतजार किया जाएगा।

मानसून के दौरान लगाए जाएंगे 2.40 करोड़ पौधे
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मानसून के दौरान पूरे राज्य में 2.40 करोड़ पौधे लगाएगा। इस दौरान नदी तट पर पौधरोपण के अलावा विभिन्न वन प्रमंडलों में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। 2 जुलाई को नदी महोत्सव और 3 जुलाई से दो अगस्त तक वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वन महोत्सव से भी जनप्रतिनिधियों को जोड़ा गया है।

जानें, किस नदी के किनारे कितने पौधे लगाए जाएंगे

नदी का नाम मुख्य अतिथि पौधों की संख्या

स्वर्णरेखा, रांची रघुवर दास, मुख्यमंत्री व सीपी सिंह मंत्री 42000

कांस नदी, गुमला दिनेश उरांव, विधानसभा अध्यक्ष 3600

गंगा नदी (शंकुतला घाट) अनंत ओझा, विधायक, राजमहल 236000

बराकर नदी, जामताड़ा इरफान अंसारी विधायक, जामताड़ा 30000

रानीबहाल (मयुराक्षी नदी) लुइस मरांडी, मंत्री 30000

गेरुआ नदी, गोड्डा अशोक कुमार विधायक, महागामा 30000

बांससजोई, पाकुड़ साइमन मरांडी, विधायक लिट्टीपाड़ा 30000

अजय, देवघर राज पलिवार, मंत्री 48000

सकरी कोडरमा नीरा यादव, मंत्री 500

केवट नदी जयंत सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री 30000

खेडुआ नदी नागेंद्र महतो, विधायक बगोदर 18000

पुरैनी नदी गणेश गंझू, विधायक सिमरिया 12000

बासा नदी सुनील सिंह, सांसद चतरा 12000

हेरू नदी जयप्रकाश भोक्ता, विधायक 6000

गोला (स्वर्णरेखा) चंद्रप्रकाश चौधरी, मंत्री 18000

उसरी नदी रवींद्र राय, सांसद, जय प्रकाश वर्मा व निर्भय शाहबादी, विधायक 21000

गरगा नदी अमर कुमार बाउरी, मंत्री 30000

बराकर नदी (विशाल पहाड़ी) पीएन सिंह, सांसद 34000

दामोदर नदी (सिदंरी बस्ती) फूलचंद मंडल, विधायक, सिंदरी 30000

स्वर्णरेखा (धालभूमगढ़) विद्युत वरण महतो, सांसद व लक्ष्मण टुडू, विधायक 72000

रोरो नदी, चाईबासा लक्ष्मण गिलुवा, सांसद 17520

खरकई नदी, सरायकेला चंपई सोरेन, विधायक, सरायकेला 30000

कांची नदी, तमाड़ विकास मुंडा, विधायक, तमाड़ 500

पालमाड़ा नदी, खूंटी कडि़या मुंडा, सांसद 18000

नागफनी कोयल नदी, गुमला शिवशंकर उरांव, विधायक, गुमला 2400

शंख नदी, लोहरदगा सुदर्शन भगत, केंद्रीय राज्य मंत्री 30000

औरंगा नदी, लातेहार प्रकाश राम, विधायक, लातेहार 30000

दानरो नदी, गढ़वा विष्णु दयाल राम, सांसद पलामू 30000

उत्तरी कोयल, मेदिनीनगर रामचंद्र चंद्रवंशी, मंत्री 30000

कुल 921520


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.