रांची में निर्माणाधीन इमारत की सैटरिंग गिरी, 8 मजदूर घायल Ranchi News
Jharkhand. इटकी बस स्टैंड के पास एक निर्माणाधीन इमारत की सैंटरिंग अचानक से भरभराकर गिर गई। इस घटना में करीब एक दर्जन मजदूर घायल हुए हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 05:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 05:26 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची में बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। रांची के इटकी बस स्टैंड के पास एक निर्माणाधीन इमारत की सैंटरिंग अचानक से भरभराकर गिर गई। इस घटना में करीब एक दर्जन मजदूर घायल हुए हैं। 8 मजदूरों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। कुछ मजदूरों के मलबे में फंसे होने की भी सूचना है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
बताया गया कि निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सैटरिंग भरभराकर गिर गया। इससे वहां कार्य कर रहे मजदूर इसी चपेट में आ गए। सैटरिंग की छड़ से कई मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें