Independence Day: सीआरपीएफ कैंप में फहराया जाएगा 73 मीटर ऊंचा तिरंगा
Jharkhand. 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए जाने वाला यह तिरंगा 24 घंटे लहराता रहेगा। यह कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई देगा।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 04:23 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 10:25 PM (IST)
रांची, जेएनएन। Independence Day 2019 - रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 73 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसका उद्घाटन सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आइजी संजय आनंद लाटकर करेंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झंडे को फहराने के लिए सेम्बो स्थित सीआरपीएफ कैंप की सबसे ऊंची पहाड़ी पर झंडे का स्तंभ निर्मित किया गया है।
इस झंडे को बनाने में लगभग एक महीने का समय लगा है। यह झंडा 15 अगस्त 2019 से लगातार 24 घंटे लहराता रहेगा। इस झंडे को फहराने का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। कई किलोमीटर दूर से भी यह झंडा दिखाई देगा। इससे यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना रहेगा। बताया जा रहा है कि यह रांची में सबसे ऊंचाई पर लहराने वाला तिरंगा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें