Move to Jagran APP

Jharkhand: कृषि बजट का 71% सिर्फ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना पर होगा खर्च

Jharkhand. किसानों के हितों के साथ-साथ राजनीति के दोहरे हित साधने की मंशा से शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना कृषि विभाग के पूरे बजट पर भारी पड़ रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 07:57 PM (IST)
Jharkhand: कृषि बजट का 71% सिर्फ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना पर होगा खर्च
Jharkhand: कृषि बजट का 71% सिर्फ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना पर होगा खर्च

रांची, [आनंद मिश्र]। किसानों के हितों के साथ-साथ राजनीति के दोहरे हित साधने की मंशा से शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना कृषि विभाग के पूरे बजट पर भारी पड़ रही है। इस वित्तीय वर्ष राज्य योजना के तहत कृषि बजट के लिए 2804 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें दो हजार करोड़ रुपये सिर्फ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना पर व्यय होंगे। ऐसे में कुल बजट का 71 फीसद सिर्फ एक योजना पर खर्च होगा।

loksabha election banner

कृषि विकास और किसानों की दशा सुधारने के लिए राज्य सरकार की कुल 24 और केंद्र सरकार की नौ योजनाएं संचालित हैं। सीधे शब्दों में समझें तो कुल 24 में से 23 योजनाओं पर महज 804 करोड़ रुपये ही खर्च होंगे। जबकि सिर्फ एक योजना पर दो हजार करोड़ रुपये।

तालाब जीर्णोद्धार की राशि में बड़ी कटौती

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए भारी भरकम राशि का प्रावधान किए जाने के कारण कई योजनाओं के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष के सापेक्ष कटौती की गई है। तालाब जीर्णोद्धार के लिए पिछले बजट में 300 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया था। जबकि डोभा निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये अलग से। इस बजट में तालाब जीर्णोद्धार के लिए महज 110.60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। गत वर्ष 2000 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य था, इस बार महज सात सौ तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य रखा गया है।

डोभा अब कृषि बजट से गायब है। इसके अलावा जिन योजनाओं के बजट राशि में कटौती की गई है उनमें इनमें बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम, निगम, मिशन व एजेंसियों को अनुदान, विशेष फसल योजना, सिंगल विंडो सेंटर की स्थापना, लैंड कन्वर्जन, डबल क्रापिंग राइस फैलो स्कीम, मृदा सुधार योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि यंत्र, इंट्ररेस्ट सबवेंशन प्रमुख हैं।

किस योजना पर कितना होना है व्यय

योजना                                      व्यय करोड़ में

बीज विनिमय वितरण                  20.00 

कृषि मेला, प्रदर्शनी इत्यादि           22.40 

विभिन्न निगम, एजेंसी व मिशन को सहायता   9.00

विशेष फसल विकास योजना          1.00

सिंगल विंडो सेंटर की स्थापना       20.00

कन्वर्जन ऑफ फेलो लैंड               5.00

डबल क्रापिंग राइस फेलो स्कीम     20.00

मृदा सुधार प्रबंधन योजना            10.00

कृषि प्रयोगशालाओं की स्थापना     1.00

मिट्टी जांच से संबंधित भुगतान    20.00

आधारभूत संरचना एवं कृषि हाट का निर्माण   4.00

इंट्ररेस्ट सबवेंशन                         20.00

कृषि राहत कोष एवं हेल्प लाइन     5.00

महिला स्वयं सहायता समूह को कृषि यंत्र    100.00

उद्यान विकास योजना                  75.00

राज्य बागवानी मिशन प्रसार        20.00

जैविक प्रमाणीकरण व अन्य        80.00

जलनिधि                                150.00

बंजर भूमि, तालाब जीर्णोद्धार योजना   110.60

बीएयू अनुदान                          50.00

मधुमक्खी पालन योजना            1.00

सूक्ष्म सिंचाई योजना                 50.00

कृषकों को स्मार्ट फोन               10.00 करोड़

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना    2000.00

कुल                                       2804.00

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.