Move to Jagran APP

6th JPSC Result 2020 OUT: छठी जेपीएससी का रिजल्‍ट जारी; 325 अभ्‍यर्थी पास; देखें Toppers List

6th JPSC Result 2020 झारखंड लोक सेवा आयोग ने छठी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 325 अभ्‍यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2020 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 10:45 PM (IST)
6th JPSC Result 2020 OUT: छठी जेपीएससी का रिजल्‍ट जारी; 325 अभ्‍यर्थी पास; देखें Toppers List
6th JPSC Result 2020 OUT: छठी जेपीएससी का रिजल्‍ट जारी; 325 अभ्‍यर्थी पास; देखें Toppers List

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। 6th JPSC Result 2020 झारखंड लोक सेवा आयोग ने छठी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 325 अभ्‍यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। जेपीएससी की ओर से मंगलवार देर रात परीक्षा परिणाम अपने वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। यह परीक्षा 326 रिक्तियों के लिए ली गई थी। कई अड़ंगों के बाद यह पर‍ीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। छठी सिविल सेवा परीक्षा में हजारीबाग की सुमन गुप्ता राज्य प्रशासनिक सेवा में टॉपर है। वहीं अंकिता राय पुलिस सेवा की तथा ओवर ऑल टॉपर है। पहली पसंद पुलिस सेवा देने के कारण इनका चयन पुलिस सेवा में हुआ। अशोक कुमार भारती तीसरे स्थान पर हैं जिनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ है।

loksabha election banner

6th JPSC Result 2020 : ये हैं टॉपर्स

  1. सुमन गुप्ता , हजारीबाग : राज्य प्रशासनिक सेवा में टॉपर
  2. अंकिता राय : पुलिस सेवा की तथा ओवर ऑल टॉपर
  3. अशोक कुमार भारती : राज्य प्रशासनिक सेवा में तीसरे स्थान पर हैं

पायलट ने भरी प्रशासनिक सेवा की उड़ान, पहले ही प्रयास में हासिल किया 14वां स्थान

झारखंड के पहले कामर्शियल पायलट बने सुदीप्त राज का चयन पहले ही प्रयास में झारखंड प्रशासनिक सेवा में हुआ है। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा छठी सिविल सेवा परीक्षा के जारी परिणाम में इन्हें 14वां स्थान हासिल हुआ है। सुदीप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के पुत्र हैं। इन्होंने अमेरिका से जेट विमान चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बाद में डीजीसीए की परीक्षा पास कर कामर्शियल पायलट बने। इन्हें राज्य प्रशासनिक सेवा में आने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। बहन यशा सिंह तथा बहनोई नितिन रंजन (भारतीय राजस्व सेवा) ने भी इनका हौसला बढ़ाया। सुदीप्त का चयन पिछले वर्ष बिहार सिविल सेवा परीक्षा में भी हुआ था लेकिन योगदान नहीं दिया। ये झारखंड में सेवा देना चाहते हैं।

चार साल बाद आया छठी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम

तमाम अवरोधों और अदालती चक्‍कर के बाद मंगलवार को आखिरकार झारखंड लोक सेवा आयोग ने छठी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 326 रिक्तियों के लिए कुल 325 अभ्‍यर्थी अंतिम तौर पर सफल हुए हैं। जेपीएससी की ओर से जारी किए गए रिजल्‍ट के मुताबिक राज्‍य प्रशासनिक सेवा में जनरल कोटे के 86 अभ्‍यर्थियों को सफलता मिली है। इस परीक्षा में एसटी कोटे से 34, एससी कोटे से 15 और पिछड़ा वर्ग कोटे से 8 अभ्‍यर्थी उत्‍तीर्ण घोषित किए गए हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जेपीएससी की ओर से परीक्षाफल अपने वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया। इस परीक्षा में अंतिम तौर पर कुल 325 अभ्‍यर्थियों को पास घोषित किया गया है।

छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसी साल 24 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर यह परिणाम जारी किया गया। बता दें कि विवादों के कारण इस परीक्षा की प्रक्रिया पांच साल से चल रही थी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में तीन बार संशोधन करने पड़े थे। मामला हाईकोर्ट तक गया।

पांच  साल से चल रही थी परीक्षा की प्रक्रिया

हाई कोर्ट के आदेश के बाद इसकी मुख्य परीक्षा हुई तथा साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस परिणाम का वैसे अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं जो प्रारंभिक परीक्षा के पूर्व के परिणाम में सफल घोषित हुए थे और मुख्य परीक्षा में भी शामिल हुए थे। बाद में कोर्ट के आदेश के बाद दूसरी बार संशोधित परिणाम के आधार पर साक्षात्कार आयोजित किया गया।

किस श्रेणी में कितने सफल

राज्य प्रशासनिक सेवा

  1. अनारक्षित : 86
  2. पिछड़ा वर्ग-1 : 08
  3. एससी : 15
  4. एसटी : 34

झारखंड वित्त सेवा

  1. अनारक्षित : 52
  2. पिछड़ा वर्ग-1 : 11
  3. एससी : 11
  4. एसटी : 30

झारखंड शिक्षा सेवा

  1. अनारक्षित : 19
  2. एससी : 06
  3. एसटी : 11

झारखंड सहकारिता सेवा

  1. अनारक्षित : 03
  2. पिछड़ा वर्ग-1 : 01
  3. एससी : 02
  4. एसटी : 03

झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा

  1. अनारक्षित : 02
  2. एसटी : 01

झारखंड सूचना सेवा

  1. अनारक्षित : 06
  2. एससी : 01

झारखंड पुलिस सेवा

  1. अनारक्षित : 03
  2. पिछड़ा वर्ग-2 : 01
  3. एससी : 02

झारखंड योजना सेवा

  1. अनारक्षित : 09
  2. पिछड़ा वर्ग-1 : 01
  3. एससी : 02
  4. एसटी : 05

कट ऑफ मार्क्‍स

  1. अनारक्षित : 600
  2. पिछड़ा वर्ग-1 : 594
  3. पिछड़ा वर्ग-2 : 621
  4. एससी : 538
  5. एसटी : 524

यहां रिजल्‍ट देखें jpsc.gov.in पर

यह भी पढ़ें :  6th JPSC Result 2020: पत्‍नी बनी टॉपर तो पति को मिला 32वां स्‍थान, पहले ही प्रयास में JPSC में पाई सफलता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.