Move to Jagran APP

विदेश से 62 प्रवासी पहुंचे लोहरदगा, प्रशासन की कड़ी नजर Lohardaga News

Jharkhand. 15 राज्यों से 534 प्रवासी लोहरदगा पहुंचे। 253 लोगों को आइसोलेशन वार्ड और 281 को होम क्‍वारंटाइन किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 04:54 PM (IST)
विदेश से 62 प्रवासी पहुंचे लोहरदगा, प्रशासन की कड़ी नजर Lohardaga News
विदेश से 62 प्रवासी पहुंचे लोहरदगा, प्रशासन की कड़ी नजर Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। देश-विदेश के कई हिस्सों में काम के लिए गए प्रवासियों की गृह वापसी निरंतर जारी है। इसी क्रम में विदेश से 62 प्रवासियों की घर वापसी हुई है। इनके साथ झारखंड समेत देश के 16 राज्यों से 534 प्रवासी लोहरदगा पहुंचे हैं। इन प्रवासियों की स्क्रीनिंग के बाद 253 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में, 281 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। लोहरदगा पहुंचे प्रवासियों की स्क्रीनिंग जांच के बाद आइसोलेशन में रखे 253 लोगों पर प्रशासन की नजर है। इधर लोहरदगा गृह जिला पहुंचने वालों में 62 विदेशी प्रवासी के साथ-साथ झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 37 लोग शामिल हैं।

loksabha election banner

इसी तरह देश के 16 राज्यों से लोहरदगा पहुंचने वाले प्रवासियों में पश्चिम बंगाल से 62, बिहार से 58, तमिलनाडू से 57, तेलंगाना से 54, गुजरात और महाराष्ट्र से 40-40, राजस्थान और कर्नाटक से 39-39, आंध्र प्रदेश से 28, पंजाब से 09, उत्तर प्रदेश से 06, मध्यप्रदेश के 03 और छत्तीसगढ़ के साथ एक अन्य केंद्रशासित प्रदेश से 2-2 लोग शामिल हैं। सभी की स्क्रीनिंग के बाद 253 लोगों को जहां आइशोलेशन वार्ड में भेजा गया, वहीं 281 लोगों को हाेम क्वारंटाइन के जरूरी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की हिदायत देते हुए घर भेजा गया। जबकि अहमदाबाद से 49, केरल और आंध्रपदेश से 47, पश्चिम बंगाल से 09, उत्तर प्रदेश और ओडि़शा से भी 1-1 प्रवासी लौटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.