Jharkhand: रांची में 4 साल की बच्ची से 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, जेल
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के 60 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग को गुरुवार को जेल भेज दिया है। वरीय पुलिस अधिकारियों की चेतावनी के बाद एक बार फिर दुष्कर्म जैसे मामले में सुखदेवनगर थानेदार की पूरी लापरवाही सामने आयी है। मामले में पुलिस साक्ष्य एकत्रित...
रांची (जासं) । सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के 60 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग को गुरुवार को जेल भेज दिया है। वरीय पुलिस अधिकारियों की चेतावनी के बाद एक बार फिर दुष्कर्म जैसे मामले में सुखदेवनगर थानेदार की पूरी लापरवाही सामने आयी है। मामले में पुलिस साक्ष्य एकत्रित करने में लापरवाह रही। संबधित कपड़े जब्त नही किया गया और न ही बिस्तर जब्त किए गए। जिसे एफएसएल जांच के लिए भेजा जा सके। इस तरह के लापरवाही बरतने से आरोपित को लाभ मिल सकता है।
हाल ही में लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में एक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कई लापरवाही बरती गई थी। डीआईडी ने साक्ष्य एकत्रित करने में लापरवाही पकड़ी थी। केस के आईओ को जमकर फटकार लगाई थी। नाराजगी जताते हुए पुलिस अधिकारी ने सही तरीके से काम करने का नसीहत दी थी।
बता दें कि 60 वर्षीय वृद्ध दीनानाथ साहू ने अपने किराएदार के 4 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर मंगलवार की देर शाम दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया था। बच्ची के माता पिता उस वक्त घर के बाहर थे। दोनो जब घर पहुंचे तो बदहवास होकर बिस्तर पर सोई बच्ची माता पिता को देख रोने लगी। इसके बाद पीड़ित बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। बुधवार को सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। फिलहाल बच्ची सदर अस्पताल में ही इलाजरत है।