फ्लाइट बुकिंग के लिए किया कॉल, साइबर अपराधियों ने उड़ा लिए 60हजार Ranchi News
Jharkhand. रांची निवासी एक व्यक्ित ने एयर टिकट के लिए एक कंपनी को फोन किया। इसके कुछ ही बाद साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 60 हजार रुपये उड़ा लिए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 11:01 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 07:55 PM (IST)
रांची, जासं। रांची के थड़पखना निवासी दंत चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिन्हा से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। घटना पांच जुलाई की है। इसको लेकर डॉ. धर्मेंद्र ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे रांची से गैंगटॉक घूमने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान सिलिगुड़ी से रांची आने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराना था।
पांच जुलाई को गूगल के माध्यम से उन्होंने एक कंपनी को फोन किया। कहा कि बगडोगरा से रांची के लिए फ्लाइट टिकट बुक करना है। इस पर साइबर ठग ने उन्हें कुछ देर बाद फोन कर खाते का नंबर लिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर 60 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने खाते को तुरंत ब्लॉक कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें