झारखंड: पुलिस अलंकरण दिवस पर आज सम्मानित होंगे राज्य के 60 अफसर-कर्मी Ranchi News
Jharkhand Police. झारखंड स्थापना दिवस के एक दिन पूर्व जैप वन परिसर में विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसवाले सम्मानित किए जाएंगे।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान गुरुवार को डोरंडा के जैप वन परिसर में झारखंड पुलिस अलंकरण दिवस परेड समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में झारखंड पुलिस के वर्ष 2018-19 के लिए 60 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी सम्मानित किए जाएंगे। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक व सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अलंकरण दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी होंगे। मौके पर विशिष्ट अतिथि में डीजीपी कमल नयन चौबे, डीजी जैप नीरज सिन्हा सहित सभी पुलिस अधिकारी-कर्मी मौजूद रहेंगे।
इन्हें दिया जाएगा पदक
1. विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक
- विपुल शुक्ला : आइजी मुख्यालय, पूर्व डीआइजी पलामू क्षेत्र।
- अरविंद कुमार : डीएसपी मुख्यालय चाईबासा।
- अनिमेष कुमार गुप्ता : डीएसपी सीआइडी, पूर्व इंस्पेक्टर जमशेदपुर।
2. वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक
- दारोगा सदानंद सिंह (गुमला), सिपाही अशोक कुमार (गुमला), याकुब सुरीन (गुमला), विपुल पांडेय (सहायक समादेष्टा बीएसएफ वर्तमान में एएसपी लातेहार), आलोक कुमार दुबे (लातेहार), मनीष कुमार राय (लातेहार), नितिन खंडेलवाल (एसडीपीओ बाघमारा, धनबाद, तत्कालीन डीएसपी एसटीएफ), सिपाही रितेन प्रधान (झारखंड जगुआर), सिपाही राजकुमार सिंह (झारखंड जगुआर), सुमन क्षेत्री (झारखंड जगुआर), हवलदार अनुज कुमार सिंह (झारखंड जगुआर), सिपाही पाताल हेम्ब्रम (झारखंड जगुआर), सिपाही चंदन कुमार (खूंटी), धनंजय कुमार (खूंटी), दारोगा अवधेश कुमार (खूंटी), इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह (खूंटी), दारोगा पप्पू शर्मा (खूंटी), सिपाही जोरोंग सुरीन (खूंटी), दारोगा संजीव कुमार (खूंटी), जमादार फिलिप कुजूर (खूंटी), दारोगा विनोद राम (रांची), इंस्पेक्टर केश्वर साहू (लोहरदगा), दारोगा अनिल कुमार तिवारी (लोहरदगा), दारोगा शशि शेखर कुमार (लोहरदगा), सिपाही परमेंद्र कुमार (लोहरदगा), सिपाही राजू साह (लोहरदगा), सिपाही जगरनाथ लकड़ा (लोहरदगा), जमादार राम विलास महतो (चाईबासा), सिपाही पंकज तिर्की (सरायकेला) व सिपाही राजू कुमार रजक (सरायकेला)।
सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक
- पंकज कंबोज (डीआइजी, हजारीबाग), ए. विजयालक्ष्मी (एसपी, एटीएस), नवल शर्मा (डीएसपी मुख्यालय साहिबगंज), निरीक्षक इम्तेयाज अहमद (जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद), दारोगा संजीव कुमार झा (जमशेदपुर), दारोगा रामायण मुर्मू (जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद), दारोगा नरेश प्रधान (जैप-1, रांची), दारोगा सत्येंद्र मिश्रा (आइआरबी-3, चतरा), जमादार लालमणि प्रसाद प्रजापति (झारखंड जगुआर), जमादार राजेंद्र नाथ मुंडा (चतरा), जमादार मानसिंह चांपिया (चतरा), जमादार सरयू प्रसाद (गुमला), हवलदार सर्वजीत कुमार (झारखंड जगुआर), हवलदार सिकंदर राय (झारखंड जगुआर), सिपाही धीरज दियाली (झारखंड जगुआर), सिपाही कुल बहादुर श्रेष्ठ (झारखंड जगुआर), सिपाही मीन बहादुर खत्री (झारखंड जगुआर), सिपाही धर्मेश तिर्की (झारखंड जगुआर), सिपाही गोविंद राम (झारखंड जगुआर), सिपाही अलबिनुस कच्छप (गुमला), सिपाही संतोष कुमार राय (आइआरबी-3, चतरा), सिपाही आलोक कुमार रजक (आइआरबी-3, चतरा), सिपाही बोवास होरो (आइआरबी-3, चतरा), सिपाही संजीव कुमार मुंडा (आइआरबी-3, चतरा), सिपाही रविकांत मिश्र (जमशेदपुर), सिपाही विक्रांत शंकर झा (जमशेदपुर), सिपाही हैदर अली (आइआरबी-3, चतरा)।