LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 6 नए मामले, अब 180 पॉजिटिव केस
LIVE Coronavirus Ranchi. एक दिन पहले रविवार को भी रांची में दो डॉक्टरों समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 180 हो गई है।
रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में सोमवार को कोराेना वायरस के 6 नए मरीज मिले हैं। सभी की रिपोर्ट रिम्स से पॉजिटिव आई है। इसमें एक रांची के चर्च रोड का रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग और दूसरा कुवैत का लौटा पलामू का युवक है। इसके अलावा चार अन्य मरीज रामगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी डेंगू वार्ड में भर्ती थे। एक दिन पहले रविवार को भी रांची में दो डॉक्टरों समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 180 हो गई है। इसमें तीन की मौत हो गई है। अब तक 131 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब 46 मरीज एक्टिव रह गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 9 लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। रिम्स प्रबंधन ने ऐसे 90 डॉक्टर व स्टॉफ की सूची बनाई है जो कोरोना मरीजों के संपर्क में आए हैं। रिम्स प्रबंधन दो से तीन बार में इनकी कोरोना जांच कराएगा।