विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में हिंदी लिखने-पढ़ने की परीक्षा में 5300 सरकारी कर्मी फेल

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 10:48 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Jun 2017 04:10 PM (GMT+05:30)

झारखंड में हिंदी लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा में 5301 सरकारी कर्मी फेल हो गए हैं।

झारखंड में हिंदी लिखने-पढ़ने की परीक्षा में 5300 सरकारी कर्मी फेल
झारखंड में हिंदी लिखने-पढ़ने की परीक्षा में 5300 सरकारी कर्मी फेल

राज्य ब्यूरो, रांची। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग द्वारा राजपत्रित और अराजपत्रित कोटि की हिंदी टिप्पण व प्रारूपण परीक्षा व हिंदी लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा में 5301 सरकारी कर्मी फेल हो गए हैं। विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने गुरुवार को इसका रिजल्ट ऑनलाइन प्रकाशित किया।

इसमें तीन कोटियों की हुई परीक्षा में कुल 9,143 सरकारी सेवक शामिल हुए थे। इनमें 3,842 कर्मी उत्तीर्ण हुए, जबकि 5,301 फेल हो गए। यह परीक्षा 15 जनवरी को विभिन्न प्रमंडल व जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि सरकारी सेवकों को यह परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसमें उत्तीर्ण होने पर ही वेतन वृद्धि तथा प्रोन्नति का लाभ सरकारी कर्मियों को मिलता है।

यह भी पढ़ेंः देश में अघोषित आपातकाल, नहीं टिकेंगे मोदी: लालू 

यह भी पढ़ेंः झारखंड के खेल मंत्री अमर को बाउरी एक हजार रुपये का जुर्माना