Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: बलिदान पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों के 52 आश्रितों को मिली राहत, अनुकंपा पर के आधार पर दी गई नौकरी

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 06:04 PM (IST)

    पुलिस मुख्यालय में राज्य के कई मामलों में मृत बलिदान पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों के आश्रितों की नौकरी को लेकर अनुकंपा समिति ने बैठक की। इस बैठक में कुल 58 मामलों की समीक्षा के बाद 52 को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई। इनमें 19 को बाल आरक्षी 9 को महिला आरक्षी व शेष पुरुष को आरक्षी के पद पर नियुक्ती दी गई।

    Hero Image
    अनुकंपा के आधार पर 52 आश्रितों को दी गई नौकरी (

    राज्य ब्यूरो, रांची। पुलिस मुख्यालय में अनुकंपा समिति की बैठक में राज्य में विभिन्न मामलों में मृत, बलिदान पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों के आश्रितों की नौकरी को लेकर अनुकंपा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 58 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें से 52 को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें 19 को बाल आरक्षी, नौ को महिला आरक्षी व शेष को पुरुष आरक्षी के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें नियुक्ति के साथ ही विभिन्न जिला-इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। बाल आरक्षी बालिग होने के बाद आरक्षी के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।

    इन्हें किया गया है नियुक्त

    बाल आरक्षी, उनके स्व. पिता व आवंटित जिला:-

    आदित्य सावन महतो, धनबाद (एएसआइ स्व. अजित कुमार महतो), अनमोल मिश्रा , जैप-7 (सिपाही स्व. राहुल मिश्रा), विवेक कुमार, लातेहार (सिपाही स्व. इंद्रदेव राम), विकास मुर्मू, जामताड़ा (हवलदार स्व. सोमनाथ मुर्मू), सुमित तिर्की, लोहरदगा (हवलदार स्व. प्रदीप तिर्की), विशाल उरांव, गुमला (सिपाही स्व. अजय उरांव), सुरेश हांसदा, दुमका (बलिदान एएसआइ स्व. मनोधन हांसदा), राहुल भगत, लातेहार (सिपाही स्व.विजय भगत), आयुष कुमार सिंह, रांची (सिपाही स्व. प्रमोद कुमार सिंह), सैयद रेयान कादरी, पाकुड़ (सिपाही स्व. मोहम्मद शहबाज), सिंगराय हेम्बरोम, जमशेदपुर (सिपाही स्व. हिंदू हेम्बरोम), आह्यान अंसारी, धनबाद (सिपाही स्व. आरिफ अंसारी), अंश खलखो, रांची (हवलदार स्व. अजय खलखो), अमन कुमार सिंह, गिरिडीह (सिपाही स्व. शिवशंकर कुमार सिंह), शौर्या भूषण, हजारीबाग (सिपाही स्व. शशि भूषण पासवान), अरुण केवट, दुमका (हवलदार स्व. बिरजु केवट), तेजस्वी शर्मा, दुमका (बलिदान सिपाही स्व. जय विजय शर्मा), आदर्श उपाध्याय, बोकारो (एएसआइ स्व. संजय कुमार उपाध्याय) व विवेक कुमार, जैप-7 (सिपाही स्व. विकास कुमार)।

    नवनियुक्त महिला आरक्षी, उनके स्वर्गीय या बलिदान पति-पिता, आवंटित जिला:-

    सुकरमुनी कुमारी, खूंटी (हवलदार स्व. बंधु उरांव), खुशबू कुमारी, रांची (चालक सिपाही स्व. जिबेश कुमार), सीता खाखा, खूंटी (सिपाही स्व. सुकराम उरांव), ललिता हेम्ब्रम, रामगढ़ (सिपाही स्व. छोटू टुडू), किरण कुमारी, धनबाद (सिपाही स्व. जगई मांझी), कविता सरदार, रांची (सिपाही स्व. पुरुषोत्तम सरदार), कुमारी ममता बाउरी, जैप-4 (सिपाही स्व. अमित कुमार), हेमलता इंदवार, लोहरदगा (सिपाही स्व. जितेंद्र लोहरा) व जोहानी कंडुलना, रांची (सिपाही स्व. अलबिस लुगुन)।

    नवनियुक्त सिपाही, उनके स्व. माता-पिता-भाई व आवंटित जिला:-

    साहिल उरांव, हजारीबाग (एएसआइ स्व. राधागोविंद उरांव), लक्की सिंह, आइआरबी-2 (सिपाही स्व. अमित कुमार सिंह), अतुल कुमार, धनबाद (दारोगा स्व. उमराव राय), नितेश कुमार महतो, दुमका (एएसआइ स्व. जनार्दन प्रसाद महतो), गौतम राज, देवघर (एएसआइ स्व. दारोगी सिंह), सिनु राम गोप, धनबाद (हवलदार स्व. सोनाराम गोप), अंकित कुमार, पलामू (एएसआइ स्व. मंटु कुमार-1), राकेश कुमार, रांची (एएसआइ स्व. राम अयोध्या प्रसाद), राहुल कुमार दास, जैप-2 (महिला नाई स्व. अहिल्या देवी), राहुल चंद्र तामसोय, जमशेदपुर (सिपाही स्व. कृष्णा तामसोय), तृषित होरो, आइआरबी-3 (निरीक्षक स्व. सलीम होरो), प्रभाकर पांडे, आइआरबी-2 (हवलदार स्व. अनिल कुमार पांडेय), मनीष टोप्पो, लातेहार (सिपाही स्व. सुरेंद्र भगत), प्रेमचंद किस्कू, रांची (सिपाही स्व. बाबूलाल किस्कू), बिपिन बिहारी वाजपेयी, पलामू (हवलदार स्व. लाल बहादुर सिंह), कृष्णा मरांडी, जमशेदपुर (हवलदार स्व. बाबुजन मरांडी), रितेश कुमार, रामगढ़ (चालक आरक्षी स्व. गोविंद महतो), गालु सुंडी, हजारीबाग (सिपाही स्व. धुवा सुंडी), लाल बहादुर राम, जेएपीटीसी पद्मा (बैंड सिपाही स्व. राम सागर मुरारी), अजय कुमार बेसरा, रांची (दारोगा स्व. अमीन कुमार बेसरा), प्रतीक कुमार, बोकारो (डीएसपी स्व. राम अवध सिंह), मुकेश कुमार झा, रामगढ़ (सिपाही स्व. दिलीप कुमार झा), अमन कुजूर, झारखंड अग्निशमन (अग्निक चालक स्व. जसमन कुजूर), रवि कुमार पाल, झारखंड अग्निशमन (अग्निक चालक स्व. योगेंद्र प्रसाद), निर्मल कुमार शर्मा, गृह रक्षा वाहिनी (कंपनी कमांडर स्व. जगमोहन मिस्त्री), साकेत कुमार प्रेम, जमशेदपुर (सिपाही स्व. सुनील कुमार), आदित्य लकड़ा, जमशेदपुर (सिपाही स्व. अनुप लकड़ा) व मुस्तकीम अंसारी, लातेहार (एएसआइ स्व. उसमान अंसारी)।

    ये भी पढ़ें-

    Bokaro News: बोकारो में बालू से काली कमाई की होड़, खनन विभाग को नहीं लग रही भनक?

    Ranchi News: बालू की किल्लत से शहर के तीन फ्लाईओवर्स का काम प्रभावित, हो सकती है निर्माण में देरी