Move to Jagran APP

मानिसक-शारीरिक मजबूती के लिए न्यायिक पदाधिकारी व कर्मचारी कर रहे योगाभ्यास

झारखंड उच्च न्यायालय रांची के निर्देश पर न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक सप्ताह का योगाभ्यास कार्यक्रम जज कॉलोनी कांके में चलाया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 02:37 PM (IST)
मानिसक-शारीरिक मजबूती के लिए न्यायिक पदाधिकारी व कर्मचारी कर रहे योगाभ्यास
मानिसक-शारीरिक मजबूती के लिए न्यायिक पदाधिकारी व कर्मचारी कर रहे योगाभ्यास

रांची, जासं। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। इस अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए  झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक सप्ताह के योगाभ्यास कार्यक्रम का सोमवार को उद्घाटन हुआ। जज काॅलोनी, कांके रोड स्थित बहुउद्देशीय भवन में रांची न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी तथा कर्मचारीगण योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में न्यायायुक्त, रांची नवनीत कुमार सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहें हैं तथा सिविल कोर्ट के कर्मचारी भी योगाभ्यास करेंगे। योग गुरू मुक्तरथ के दिशा निर्देशन में यह योगाभ्यास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक जारी रहेगा। योगाभ्यास का कार्यक्रम 29 फरवरी तक चलेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.