Move to Jagran APP

एक दिन में रांची का पारा 4.6 डिग्री गिरा, कांके 2.5 पर पहुंचा

एक बार फिर से बर्फीली हवा के कारण कंपकंपाने वाली ठंड राजधानी रांची में पड़ने लगी है। एक ही दिन में पारा 4.6 डिग्री नीचे आ गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 06:24 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 06:24 AM (IST)
एक दिन में  रांची का पारा 4.6 डिग्री गिरा, कांके 2.5 पर पहुंचा
एक दिन में रांची का पारा 4.6 डिग्री गिरा, कांके 2.5 पर पहुंचा

जागरण संवाददाता, रांची : एक बार फिर से बर्फीली हवा के कारण कंपकंपाने वाली ठंड राजधानी रांची में लौटी है। मंगलवार को तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। एक दिन में ही पारा 4.6 डिग्री नीचे गिर गया। रांची का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

loksabha election banner

हालांकि सोमवार की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में महज 1.0 डिग्री सेल्सियस की ही गिरावट हुई है। जबकि सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 0.3 व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीएयू के अनुसार, कांके का न्यूतनम तापमान 2.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक एससी मंडल ने बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र कारगर नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर से प्रवाहित हो रही बर्फीली हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर प्रवाहित हो रही है, जिसके कारण सोमवार की रात से ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिनभर लगभग 10 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवा चलती रही। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के बाद एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की ओर से हवा चलने की संभावना जतायी गई है। लिहाजा जम्मू-कश्मीर में मौसम परिवर्तित होते ही बर्फीली हवा का कहर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

मंगलवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 22.5 8.0

जमशेदपुर 25.1 12.2

डालटनगंज 23.3 8.4

बोकारो 24.5 8.1

चाईबासा 25.0 14.0

पाकुड़ 26.7 12.6

------

सोमवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 23.5 12.6

जमशेदपुर 25.5 13.0

डालटनगंज 25.7 11.3

बोकारो 24.1 12.5

चाईबासा 26.4 13.4

पाकुड़ 26.7 13.0

---------

मंगलवार को आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 77 45

जमशेदपुर 89 45

डालटनगंज 82 34

बोकारो 67 55

चाईबासा 82 74

-------

सोमवार को आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 89 34

जमशेदपुर 93 36

डालटनगंज 89 50

बोकारो 82 68

चाईबासा 81 67

01 जनवरी 2008 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिसे.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार ऑल टाइम रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी माह में रांची का सबसे कम न्यूनतम तापमान 01 जनवरी 2008 को 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 25 जनवरी 2009 को जनवरी माह में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि पिछले दस वर्षो में रांची का सबसे कम न्यूनतम तापमान 05 जनवरी 2011 को 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 10 वर्षो में रांची का तापमान (जनवरी में)

वर्ष तिथि अधिकतम तिथि न्यूनतम

2009 - 25 - 31.6 - 17 - 7.1

2010 - 24 - 26.3 - 03 - 4.9

2011 - 15 - 28.2 - 05 - 4.2

2012 - 17 - 25.7 - 14 - 4.7

2013 - 17 - 28.8 - 09 - 5.0

2014 - 10 - 26.2 - 04 - 5.4

2015 - 22 - 27.2 - 19 - 5.6

2016 - 30 - 28.8 - 25 - 5.5

2017 - 25 - 28.5 - 15 - 5.1

2018 - 30 - 27.0 - 18 - 5.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.