Move to Jagran APP

Corona Update@13June: झारखंड में फिर मिले 66 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1723; जानें ताजा हाल

झारखंड में शनिवार 11 बजे तक 66 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें कोडरमा में 35 चतरा में 3 सिमडेगा में 3 गढ़वा में 2 और रांची व रामगढ़ में एक-एक नए मामले शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:41 AM (IST)
Corona Update@13June: झारखंड में फिर मिले 66 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1723; जानें ताजा हाल
Corona Update@13June: झारखंड में फिर मिले 66 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1723; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में शनिवार को एक दिन में रिकार्ड 131 मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। जबकि आज 66 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शनिवार रात 11 बजे तक 66 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें कोडरमा में 35, पूर्वी सिंहभूम में 10, रामगढ़ में 6, पश्चिम सिंहभूम में 3, सरायकेला खरसावां में 3, चतरा में 3, सिमडेगा में 3, गढ़वा में 2 और रांची में एक नया मामला शामिल है। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1723 पर पहुंच गई है।

loksabha election banner

राज्‍य में आज तक कुल सक्रिय केस 899, स्वस्थ हुए 816 कोरोना संक्रमित

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को रांची के रिम्‍स में कुल 468 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 425 निगेटिव मिले हैं। आज जांच के क्रम में कुल 43 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज रांची के रिम्‍स में 5 कोरोना मरीजों ने रिकवरी की है। कोरोना से लड़कर स्‍वस्‍थ हुए 5 मरीजों को रविवार को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा।

झारखंड में शनिवार को मिले 66 कोरोना पॉजिटिव

  1. कोडरमा : 35
  2. जमशेदपुर : 10
  3. सिमडेगा : 03
  4. पश्चिम सिंहभूम : 03
  5. चतरा : 03
  6. सरायकेला खरसावां : 03
  7. गढ़वा : 02
  8. रामगढ़ : 06
  9. रांची : 01

आज 66 नए संक्रमित की पहचान, अबतक 685 स्वस्थ भी हुए

  1. कुल सक्रिय केस : 899
  2. स्वस्थ हुए : 816
  3. मौत : 08
  4. कुल मामले : 1723

सबसे अधिक कोडरमा में 35 नए मरीजों की हुई पहचान

राज्य में लौटे प्रवासी मजदूरों की जांच बढ़ाने के बाद नए संक्रमित मरीजों की लगातार पहचान हो रही है। शनिवार को भी राज्य में 66 नए कोरोना संक्रमित की पहचान कर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। राहत की बात यह है कि राज्य में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को तो रिकार्ड 131 मरीज स्वस्थ हुए। एक दिन मेें इतनी अधिक संख्या में पहली बार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढ़कर अब 816 हो गई है।

राज्य में एक दिन में छह फीसद बढ़ गई मरीजों के स्वस्थ होने की दर

इधर, शनिवार को सबसे अधिक कोडरमा में कुल 35 नए संक्रमित की पहचान हुई। इसी तरह, पूर्वी सिंहभूम में दस, रामगढ़ में छह, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां तथा चतरा में तीन-तीन, गढ़वा में दो, तथा रांची में एक मरीज की पहचान हुई। रांची का संक्रमित रिम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज है जिसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

एक दिन में रिकार्ड 131 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 66 नए केस

इधर, राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने तथा नए संक्रमित की पहचान के बाद कुल एक्टिव केस की संख्या 899 हो गई है। इस तरह कुल मामले बढ़कर 1723 हो गए हैं जिनमें 816 स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में एक दिन में रिकार्ड 131 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में रिकवरी रेट छह फीसद बढ़ गई है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को मरीजों के स्वस्थ होने की दर 41.36 फीसद थी जो बढ़कर 47.69 हो गई। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 49.92 है।

कहां कितने स्वस्थ हुए

चतरा : 04, धनबाद : 29, पूर्वी सिंहभूम : 02, हजारीबाग : 14, रामगढ़ : 38, सिमडेगा : 36, कोडरमा : 06, लातेहार : 02

जिलावार सक्रिय मामले

जिला :  एक्टिव केस

  1. सिमडेगा : 164
  2. पूर्वी सिंहभूम : 187
  3. रामगढ़ : 59
  4. हजारीबाग : 39
  5. धनबाद : 33
  6. गुमला : 59
  7. कोडरमा : 85
  8. गिरिडीह : 21
  9. पश्चिमी सिंहभूम : 40
  10. गढ़वा : 30
  11. चतरा : 17
  12. रांची  : 33
  13. सरायकेला-खरसावां : 28
  14. जामताड़ा : 26
  15. लातेहार : 20
  16. पाकुड़ : 24
  17. लोहरदगा : 17
  18. खूंटी : 11
  19. पलामू : 13
  20. बोकारो  05
  21. देवघर : 00
  22. साहिबगंज : 00
  23. दुमका : 00
  24. गोड्डा : 00

मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा

जिला -  अबतक - एक सप्ताह पहले

  1. बोकारो  22  20
  2. चतरा 18  01
  3. देवघर  10  05
  4. धनबाद 81  52
  5. दुमका 04  04
  6. पूर्वी सिंहभूम 52  33
  7. गढ़वा 60  58
  8. गिरिडीह 31  20
  9. गोड्डा 01  01
  10. गुमला 29 01
  11. हजारीबाग 111  52
  12. जामताड़ा 02  02
  13. खंूटी 05  02
  14. कोडरमा 42  31
  15. लातेहार 28 07
  16. लोहरदगा 18 02
  17. पाकुड़  05  02
  18. पलामू  32  18
  19. रामगढ़  49 10
  20. रांची  129  121
  21. साहिबगंज  03  00
  22. सरायकेला-खरसावां 08  01
  23. सिमडेगा 70  14
  24. पश्चिमी सिंहभूम 06  03

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.