Move to Jagran APP

Jharkhand: चतरा में ढाई क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात ढाई क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफीम तस्करों के पास से ढाई सौ ग्राम गिला अफीम तथा तीन लाख 23 हजार 500 रुपए भी बरामद हुए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:00 PM (IST)
Jharkhand: चतरा में ढाई क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
Jharkhand: चतरा में ढाई क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार। जागरण

इटखोरी (चतरा), संस । स्थानीय थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात ढाई क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफीम तस्करों के पास से ढाई सौ ग्राम गिला अफीम तथा तीन लाख 23 हजार 500 रुपए भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अफीम तस्करों में पंजाब के संगरूर जिले का कुलवंत सिंह तथा बहादुर सिंह एवं चतरा जिला के रायपुर थाना क्षेत्र का सुनील सिंह एवं संदीप सिंह शामिल है। पुलिस ने डोडा ले जा रहे हैं मिनी ट्रक तथा स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है।

loksabha election banner

इस सिलसिले में स्थानीय थाना में तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। तस्करों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय केदार राम ने बताया कि गुरुवार की रात स्थानीय थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा को यह गुप्त सूचना मिली कि कुछ अफीम तस्कर मिनी ट्रक से प्रतिबंधित डोडा तथा अफीम लेकर चतरा से चौपारण की ओर जा रहे हैं। ऐसी सूचना मिलने के पश्चात नगवां पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान ही चतरा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक तथा स्कार्पियो को पुलिस के द्वारा रोका गया। दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित डोडा, अफीम तथा तीन लाख 23 हजार 500 रुपए बरामद हुए। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि अफीम तस्कर बहुत चालाकी से मिनी ट्रक में भूसा के बीच प्रतिबंधित डोडा की बोरियों को छुपा कर ले जा रहे थे। लेकिन उनकी मंशा कामयाब नहीं हुई। मालूम हो कि दो दिन पूर्व भी पुलिस ने चार क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.