Move to Jagran APP

आशुतोष आनंद बने सबसे कम उम्र के अपर महाधिवक्ता, झारखंड में 4 नई नियुक्ति Ranchi News

Jharkhand High Court News. सीएम की मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है। पूर्व में इन पदों पर पदस्थापित वकीलों की नियुक्ति रद भी कर दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 09:08 AM (IST)
आशुतोष आनंद बने सबसे कम उम्र के अपर महाधिवक्ता, झारखंड में 4 नई नियुक्ति Ranchi News
आशुतोष आनंद बने सबसे कम उम्र के अपर महाधिवक्ता, झारखंड में 4 नई नियुक्ति Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने के लिए चार नए अपर महाधिवक्ता सहित अन्य विभागों के सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी गयी है। इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है। विभाग ने नयी अधिसूचना जारी करने के साथ ही पूर्व में इन पदों पर पदस्थापित वकीलों की नियुक्ति रद भी कर दी है।

prime article banner

दर्शना पोद्दार मिश्रा, सचिन कुमार, आशुतोष आनंद और अशोक कुमार अपर महाधिवक्ता बनाए गए हैं। वहीं मुकेश कुमार सिन्हा, नीलम तिवारी और वंदना सिंह को वरीय स्थायी सलाहकार बनाया गया है। इसमें से आशुतोष आनंद सबसे कम उम्र में बनाए गए अपर महाधिवक्ता हैं। उनकी उम्र 39 साल है।

झारखंड हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने के लिए चार नए अपर महाधिवक्ता, सरकारी अधिवक्ता, स्टैंडिंग काउंसिल सहित अन्य विभागों के मामलों का पक्ष रखने के लिए अधिवक्ताओं की नियुक्त की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इनकी नियुक्ति की मंजूरी मिलने के बाद विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग ने नई अधिसूचना जारी करने के साथ ही पूर्व में इन पदों पर पदस्थापित वकीलों की नियुक्ति रद भी कर दी गई है।

हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने के लिए दर्शना पोद्दार मिश्रा, सचिन कुमार, आशुतोष आनंद और अशोक कुमार अपर महाधिवक्ता बनाए गए हैं। वहीं, मुकेश कुमार सिन्हा, नीलम तिवारी और वंदना सिंह को वरीय स्थायी सलाहकार बनाया गया है। पांच राजकीय अधिवक्ता बनाए गए हैं जिनमें अशोक कुमार यादव, लाल चंद्रहास नाथ शाहदेव, मनोज कुमार, मिथिलेश सिंह और कौशिक सारखेल शामिल हैं।

छह सरकारी अधिवक्ताओं में धनंजय कुमार पाठक, मनोज कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, मो अशरफुज्जान खान, मनीष मिश्र, रुपेश सिंह शामिल हैं। सात स्थायी सलाहकार बनाए गए है जिनमें राहुल साबू, प्रभात कुमार, श्रीणु गरापति, पार्थसारथी एएस पति, लक्ष्मी मुर्मू, किशोर कुमार सिंह और जयंत फ्रैंकलिन टोप्पो शामिल हैं। खान एवं भू तत्व विभाग के मामलों में पक्ष रखने के लिए प्रवीण अखौरी, अमित कुमार और देवेश कृष्ण को नियुक्त किया गया है। भू हदबंदी के मामलों में प्रकाश चंद्र राय, सुरेश कुमार मुन्ना लाल यादव  की नियुक्ति की गई है, जो सरकार का पक्ष रखेंगे।

सबसे कम उम्र के अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद :

आशुतोष आनंद सबसे कम उम्र में अपर महाधिवक्ता बनने वाले अधिवक्ता हैं। उनकी उम्र अभी 39 साल की है। उनकी जन्मतिथि 13 फरवरी 1981 है। इसी तरह दर्शना पोद्दार मिश्रा पहली महिला अधिवक्ता हैं, जिन्हें अपर महाधिवक्ता बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: रांची में 6100 राशन कार्ड होंगे रद, 1100 कार्डधारियों ने सरेंडर किया अपना कार्ड Ranchi News

यह भी पढ़ें: भरोसा देना और तोड़ देना, कोई मंत्री जी से सीखे... पढ़ें सेहत के संसार का हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.