झारखंड में वज्रपात का कहर, 4 लोगों की मौत- एक झुलसा Ranchi News
वज्रपात से शनिवार को गिरिडीह और देवघर जिले में दो-दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 07:28 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:28 AM (IST)
रांची, जेएनएन। झारखंड में फिर आसमानी बिजली ने कहर बरपाया। वज्रपात से शनिवार को गिरिडीह और देवघर जिले में दो-दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। गिरिडीह के नागाबाद में शनिवार को हुए वज्रपात की चपेट में आकर रामेश्वर दास (55) की मौत हो गई। जबकि, गांडेय महेशमुंडा के तुरी टोला निवासी बद्री तुरी के पुत्र जगदीप कुमार तुरी (15) की मौत शनिवार शाम को वज्रपात से हो गई।
इधर, देवघर के सारवां थाना क्षेत्र के डकाय पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में शनिवार को वज्रपात से कासिम अंसारी (35) की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह शौच के लिए खेत गया हुआ था। इसी बीच, आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया। मधुपुर अनुमंडल के पथरोल धोबना गांव में किसान मधुसूदन यादव (55) की मौत भी शनिवार को वज्रपात से हो गई। इसमें उसका छोटा भाई परमेश्वर यादव गंभीर रूप से झुलस गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें