Move to Jagran APP

Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में 24 घंटे में 26 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

झारखंड में 24 घंटे में 112 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें सबसे अधिक 26 मामले जमशेदपुर 9 मामले सरायकेल खरसावां से मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 04:25 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में 24 घंटे में 26 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में 24 घंटे में 26 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में गुरुवार को 62 कोरोना  मरीज मिले। बुधवार को 12 जिलों में कोरोना के 50 पॉजिटिव मामले सामने आए। जबकि बोकारो का एक मरीज संक्रमण मुक्‍त होकर स्‍वस्‍थ हुआ है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 838 हो गई है। इनमें अब भी एक्टिव केस 449 हैं। आज पूर्वी सिंहभूम से 12, सरायकेला से 9, सिमडेगा से 8, पलामू से 6, रामगढ़ से 5, लातेहार से 3 और रांची, गुमला, कोडरमा, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, और बोकारो से 1-1 मामले की पुष्टि हुई है।

loksabha election banner

राज्य में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम से 12, सरायकेला से 9, सिमडेगा से 8, पलामू से 6, रामगढ़ से 5, लातेहार से 3, रांची, गुमला, कोडरमा, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, और बोकारो से 1-1 मामले की पुष्टि हुई है। इसी के साथ में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 776 पहुंच गई है और कुल एक्टिव केस 449 है। जबकि राज्य में अब तक 327 मरीज स्वस्थ हो चुके है। बुधवार को मिले सभी पॉजिटिव मामले की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।

जानकारी के अनुसार रांची में मिला संक्रमित 29 वर्षीय युवक है। कोकर के भाभा नगर का रहने वाला है। बीते 26 मई को मुंबई से रांची लौटा था। इधर, सिमडेगा में मिले 8 पॉजिटिव मामलों में 5 कुरडेग व 3 बानो स्थित क्वारांटाइन सेंटर में रह रहे हैं। 24 मई को ही सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रामगढ़ से मिले पांच संक्रमित में से चार चितरपुर प्रखंड और एक रामगढ़ का रहने वाला है। सभी मुंबई से अपने जिले लौटे है। वहीं, पलामू से 6 मामले मिले है। पांच की जांच रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और एक अन्य सैंपल की जांच इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला में हुई है। इसके साथ बोकारो-गुमला-रामगढ़-लातेहार-पलामू-पूर्वी सिंहभूम-पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग व कोडरमा में मिले संक्रमित भी प्रवासी है। बताते चले कि मंगलवार की देर रात जमशेदपुर से भी एक नये मामले की पुष्टि हुई थी।

पूर्वी सिंहभूम से मिले 12 संक्रमित

इधर, पूर्वी सिंहभूम से कुल 12 पॉजिटिव मामले मिले है। सभी संक्रमित की दूसरे राज्यों की ट्रैवल हिस्ट्री है। पांच चकुलिया के रहने वाले है। एक सीतारामदेरा, एक बुड़मा माइंस, एक बहरागोड़ा, एक बारीडीह के रहने वाले है। सभी क्वारांटाइन में थे। वहीं तीन मरीज गोविंदपुर के रहने वाले है। तीनों टीएमएच जमशेदपुर में आइसोलेशन में भर्ती थे।

यहां मिले इतने संक्रमित मरीज

  1. पूर्वी सिंहभूम - 12
  2. सरायकेला - 9
  3. सिमडेगा - 8
  4. पलामू - 6
  5. रामगढ़ - 5
  6. लातेहार - 3
  7. रांची - 1
  8. बोकारो - 1
  9. गुमला - 1
  10. कोडरमा - 1
  11. हजारीबाग - 1
  12. पश्चिम सिंहभूम - 1

इस जिले में इतने एक्टिव केस

  1. पूर्वी सिंहभूम : 128
  2. धनबाद : 58
  3. रामगढ़ : 44
  4. हजारीबाग : 41
  5. रांची  : 24
  6. गुमला : 23
  7. सिमडेगा : 22
  8. कोडरमा :  16
  9. गढ़वा : 14
  10. पश्चिमी सिंहभूम : 14
  11. सरायकेला-खरसावां : 14
  12. गिरिडीह : 09
  13. बोकारो  09
  14. पलामू : 09
  15. लातेहार : 06
  16. पाकुड़ : 05
  17. खूंटी : 05
  18. लोहरदगा : 04
  19. साहिबगंज : 03
  20. दुमका : 02
  21. देवघर : 00
  22. जामताड़ा : 00
  23. गोड्डा : 00
  24. चतरा : 00

बुधवार को 49 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें सबसे अधिक जमशेदपुर में 12, सरायकेला खरसावां में 9 और 8 मरीज सिमडेगा से सामने आए हैं। आज जमशेदपुर में 12 और पश्चिमी सिंहभूम में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई है। रामगढ़ में 5 और लातेहार में तीन नए मरीजों की पहचान की गई है। जानकारी के अनुसार आज एमजीएम से कुल 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 1 सीतारामडेरा, 1 बर्मा माइंस, 5 चाकुलिया, 1 बहरागोरा, 1 संक्रमित बारडीह का रहने वाला है। सभी संस्थागत क्‍वारंटाइन में रखे गए हैं। सभी हाल के दिनों में दूसरे प्रदेशों से यहां पहुंचे हैं। इधर जमशेदपुर के टीएमएच में भी 3 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इनमें तीनों संक्रमित गोविंदपुर के रहने वाले हैं। इन्‍हें टीएमएच के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है। कोल्‍हान से इस तरह आज कुल 12 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.