धीरज हत्याकांड में गिरफ्तार चार अपराधियों को भेजा जेल
रांची : भाजपा नेता धीरज राम हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को पकड़कर जेल भेज दिया।
रांची : भाजपा नेता धीरज राम हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में अली खान, मो आरिफ, मो सलमान अंसारी उर्फ शहबाज और मो चांद अंसारी शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, तीन कारतूस, तीन मैगजीन और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। हत्या का मास्टरमाइंड मो सलमान उर्फ शहबाज है।
उक्त जानकारी एसएसपी अनीष गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि धीरज की हत्या की साजिश नए युवाओं ने रची थी। वह हमेशा उन्हें मारपीट या परेशान करता रहता था। गिरफ्तार चारों अपराधियों की उम्र 20 से 21 है। हटिया डीएसपी विकास के नेतृत्व में विशेष टीम ने चारों को विभिन्न जगहों से पकड़ा है। छापेमारी टीम में डोरंडा इंस्पेक्टर आबिद खान, अरगोड़ा इंस्पेक्टर रतिभान सिंह, तकनीकी शाखा के अजय सिंह, शाह फैसल, राघवेंद्र सिंह, साजीद खान शामिल है। युवती से मोबाइल छिनतई करने वाले की धुनाई, पुलिस को सौंपा
रांची : मेन रोड हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम एक युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद डेली मार्केट पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपित पिंकू कलाल टोली का रहने वाला है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। इस मामले में महिला ने डेली मार्केट थाना में आरोपी पिंकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह हनुमान मंदिर के पास मोबाइल में बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक युवक पहुंचा। मोबाइल छिनकर भागने लगा। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा किया। टैक्सी स्टैंड के पास पकड़ कर उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया।