Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में मिले 3 नए काेरोना मरीज, अब 32 एक्टिव मामले

LIVE Coronavirus Ranchi. डिस्चार्ज के बाद निकलते हुए दोनों ने लोगों को कोरोना से डरने के बजाय डट कर सामना करने के लिए प्रेरित किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 10:56 AM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में मिले 3 नए काेरोना मरीज, अब 32 एक्टिव मामले
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में मिले 3 नए काेरोना मरीज, अब 32 एक्टिव मामले

रांची, जासं। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में अब कोरोना वायरस के 32 एक्टिव केस रह गए हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को रांची में कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं। रांची में तीन संक्रमित मिले हैं। इनमें रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दो मरीज शामिल हैं। शुक्रवार को 6 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। रांची में अब कोरोना के कुल 164 मरीज हो गए हैं। इसमें 3 की मौत हो गई है। अब तक रांची में 129 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

loksabha election banner

रिम्स की दोनों संक्रमित इंटर्न की रिपोर्ट नेगेटिव, कोविड वार्ड से डिस्चार्ज

रिम्स की दोनों कोरोना पॉजिटिव इंटर्न डॉक्टरों ने शुक्रवार को कोरोना की जंग जीत ली। लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड वार्ड से डिस्चार्ज दिया गया। दोनों 10 दिन कोविड वार्ड में भर्ती रही। डिस्चार्ज के बाद निकलते हुए दोनों ने लोगों को कोरोना से डरने के बजाय डट कर सामना करने के लिए प्रेरित किया। कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे नर्स, डॉक्टर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उन्हें छोड़ने कोविड वार्ड के बाहर तक आए। देर शाम दोनों अपने हॉस्टल में वापस लौटी। बताते चलें कि दोनों इंटर्न छुट्टी में अपने घर गई हुई थी। एक गोरखपुर और दूसरी बिहार के भाबुआ से रिम्स लौटी थी। रिम्स आने के बाद ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर दोनों के सैंपल की जांच की गई। जिसके बाद दोनों में संक्रमण की पुष्टि बीते 2 जून को हुई थी।

रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती 3 संदिग्ध में संक्रमण की पुष्टि

राजधानी के रिम्स से शुक्रवार को कोरोना के तीन मामले की पुष्टि हुई है। तीनों रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध के तौर पर भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार एक रांची के मांडर प्रखंड, दूसरा जमशेदपुर और तीसरा गिरिडीह का रहने वाले है। तीनो को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। दो संदिग्ध तीन दिन पहले रिम्स के न्यूरो वार्ड और सर्जरी आईसीयू से पॉजिटिव मिले मरीज के परिजन बताए जा रहे है।

मरीज में संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके परिजनों को आइसोलेशन में रखा गया था। जहां जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को आयी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों करीब पांच दिन पूर्व अपने अपने जिले से मरीज को इलाज कराने रिम्स आए थे। इधर, मांडर में भी बीते दिनों पॉजिटिव मामले मिले थे, उनमें से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर चार लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था। उनमें से एक में संक्रमण की पुष्टि हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.