Move to Jagran APP

डेढ़ क्विंटल अवैध गांजा की खेप लेकर छत्तीसगढ़ से बिहार जा रहे तीन तस्कर झारखंड में धराए

डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ धराए तस्करों को चंदवा थाना पुलिस ने लातेहार मंडलकारा भेजा। ये अवैध गांजा की खेप लेकर छतीसगढ़ से बिहार जा रहे थे। पहले तो उनलोंगों ने पुलिस को बरगलाने का हरसंभव प्रयास किया। लेकिन जांच में गांजा निकलने के बाद अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकारी थी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 05:10 PM (IST)
डेढ़ क्विंटल अवैध गांजा की खेप लेकर छत्तीसगढ़ से बिहार जा रहे तीन तस्कर झारखंड में धराए
डेढ़ क्विंटल अवैध गांजा की खेप लेकर छत्तीसगढ़ से बिहार जा रहे तीन तस्कर झारखंड में धराए। जागरण

चंदवा (लातेहार), संसू । डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ धराए तस्करों को चंदवा थाना पुलिस ने लातेहार मंडलकारा भेजा। एक दिन पूर्व गुरूवार को थाना क्षेत्र से अवैध गांजा की खेप लेकर छतीसगढ़ से बिहार जा रहे बोलरो (सीजी 07 एएन 0573) के साथ पुलिस ने प्रकाश सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (सिमरी बक्सर बिहार), रमन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता और रोहित शर्मा (बलिया बिहार) को हिरासत में लिया था। पहले तो उनलोंगों ने पुलिस को बरगलाने का हरसंभव प्रयास किया। लेकिन जांच के दौरान अंडरग्राउंड गुप्त बाॅक्स से गांजा निकलने के बाद अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकारी थी। इसके बाद चंदवा थाना में आवश्यक कार्रवाई और कोरोना जांच के बाद न्यायिक कार्य के संपादन के लिए शुक्रवार को लातेहार मंडलकारा भेज दिया।

loksabha election banner

क्या था मामला

एक दिन पूर्व गुरूवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदवा थाना क्षेत्र से बोलेरो में गांजा की बड़ी खेप बिहार और उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी है। सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के साथ एसआई विकास कुमार विश्वकर्मा, दिनेश कुमार और अन्य पुलिस बल की टीम ने चंदवा से गुजरते उक्त बोलेरो को रोका। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर संदेह के आधार पर वाहन समेत उसपर सवार लोगों को चंदवा थाना लाया गया। बोलरो की छत पर लगाए जानेवाले चदरे और सेफ्टी के बीच के हिस्से में बाॅक्स होने के संदेह के आधार पर बारीकी से तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान बोलेरो के नीचे हिस्से में बने तहखाने और छत में बने बड़े गुप्त बाॅक्स में तस्करी के लिए रखे लगभग डेढ़ क्विंटल (कीमत 20 लाख रुपये) गांजा बरामद किया गया।

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

चंदवा थाना क्षेत्र से गांजा की तस्करी की सूचना के बाद उसे बरामद करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गुरूवार की देर शाम चंदवा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया था कि मिली सूचना पर कार्रवाई करते चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और एसआई विकास कुमार विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चंदवा थाना पुलिस ने बोलेरो (सीजी 07 एएन 0573) के गुप्त बाॅक्स में रखे डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ प्रकाश सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (सिमरी बक्सर बिहार), रमन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता और रोहित शर्मा (बलिया बिहार) को गिरफ्तार किया था। हलांकि इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। तब यह भी बताया गया था कि उक्त गांजा बिहार और उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी थी। डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.