झारखंड के कोडरमा में बड़ा हादसा, पत्थर खदान में चाल धंसने से 3 मजदूरों की मौत-कई घायल Koderma News
नवालशाही थानांतर्गत पूर्णाडीह स्थित एक पत्थर खदान का चाल धंसने से खदान मालिक सहित तीन लोग मलबे में दब गए हैं। जिनके शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
कोडरमा, जेएनएन। झारखंड के कोडरमा से बड़ी खबर आ रही है। जिले के नवलसाही थाना अंतर्गत एक पत्थर खदान में चालान धंसने की सूचना मिली है। इस हादसे में तीन मजदूरों के मरने की बात सामने आ रही है। इस दुर्घटना में कई मजदूरों के घायल होने की भी बात कही जा रही है। हादसे में मारे गए मजदूरों के शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
पत्थर खदान का चाल धंसने से तीन दबे, कई घायल
कोडरमा जिले के नवालशाही थानांतर्गत पूर्णाडीह स्थित एक पत्थर खदान का चाल धंसने से खदान मालिक सहित तीन लोग मलबे में दब गए हैं। जिनके शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त खदान संजय कुमार राय का बताया गया है। जानकारी अनुसार खदान के पार्टनर अनिल कुमार सिंह दो अन्य लोगों के साथ शनिवार को लगभग 12:30 बजे खदान पर गए थे। वे खदान के किनारे खड़े थे।
इसी दौरान खदान के दूसरे हिस्से में ऊपर से मलबा गिर गया। जिससे सभी लोग खदान में दब गए हैं। घटना में आसपास खड़े कुछ अन्य लोगों के भी चोटिल होने की खबर मिल रही है, जिन्हें आसपास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है कोडरमा के एसपी डॉक्टर एम तमिलवानन ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है राहत कार्य के लिए पुलिस व एंबुलेंस को को घटनास्थल पर भेजा गय है। घटना में 3 लोगों के खदान में दबे होने की सूचना मिली है।
हमारे साथ बने रहें, यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।