बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, पुलिस अधिकारी का बेटा सहित 3 घायल
Jharkhand. घटना बुधवार शाम सात बजे की बतायी जा रही है। सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
जागरण संवाददाता, रांची : हरमू सहजानंद चौक के पास हुए सड़क हादसे में एक पुलिस अधिकारी का बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। भागने के क्रम में कार ( जेएच 01 बीएच 2099) हरमू चौक के पास पलट गई। इस घटना में बाइक सवार और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम सात बजे की बतायी जा रही है। सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को रिम्स में भर्ती कराया है, जहां तीनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। खबर लिखे जाने तक तीनों का नाम व पता की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। पुलिस के अनुसार घायलों में एक घायल का नाम अखिलेश सिंह है। सभी के नाम और पते की पुलिस जानकारी ले रही है।