5 लड़कियों को हैदराबाद ले जा रहे थे मानव तस्कर, महिला सहित 4 गिरफ्तार Ranchi News
Human Trafficking in Jharkhand Ranchi News रांची रेलवे स्टेशन पर शक के आधार पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की। रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने इन्हें पकड़ा। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। एएचटीयू थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।
रांची, जासं। Human Trafficking in Jharkhand मानव तस्करी के केंद्र बनते जा रहे रांची में फिर से 5 लड़कियों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने साथ ही 4 मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। चारों की गिरफ्तारी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में हुई है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। बताया गया कि 5 लड़कियों को लेकर एक महिला सहित चार आरोपित हैदराबाद जा रहे थे। रांची रेलवे स्टेशन पर शक के आधार पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपा। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया है।
रांची से ह्यूमन ट्रैफिकिंग कर 5 लड़कियों को हैदराबाद ले जा रहे तस्करों को रेलवे पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ने के बाद सभी को कोतवाली थाना स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने को सौंप दिया गया। मानव तस्करी के आरोपित इन लड़कियों को नर्स की ट्रेनिंग के नाम पर हैदराबाद ले जाने की कोशिश में जुटे थे। संदिग्ध अवस्था में रांची स्टेशन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने इन्हें देख लिया।
इसके बाद उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद इन लड़कियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपितों में हजारीबाग निवासी मीना कुमारी व रविरंजन, धनबाद जिले के कार्तिक विश्वकर्मा और रांची का रहने वाला सुभाष शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों का कोविड-19 टेस्ट करवाया। रिपोर्ट आने के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा।
नर्स की ट्रेनिंग दिलाने के नाम पर ले जा रहे थे
कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि इन लड़कियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उन्हें नर्स की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद ले जाया जा रहा है। पूछताछ में इन सभी ने न किसी संस्था का नाम बताया, ना ही ट्रेनिंग के लिए कोई वैधानिक दस्तावेज पेश किए। इस दौरान उनके परिजनों से बात करने पर पता चला कि उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पांच लड़कियों में हजारीबाग, चतरा व लातेहार जिले की लड़की शामिल हैं। इसमें तीन नाबालिग व दो बालिग हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।