Move to Jagran APP

Jharkhand Corona News: झारखंड में आज एक साथ कोरोना से 3 लोगों की मौत, जानें ताजा हाल

Jharkhand Corona Update. झारखंड में अभी कोरोना के कुल 2700 मामले हो गए हैं। इसमें से 2001 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 03:44 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 03:55 PM (IST)
Jharkhand Corona News: झारखंड में आज एक साथ कोरोना से 3 लोगों की मौत, जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona News: झारखंड में आज एक साथ कोरोना से 3 लोगों की मौत, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में आज शनिवार को कोरोना वायरस से एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक जमशेदपुर का रहने वाला है। दूसरा खूंटी का और तीसरा साहिबगंज का रहने वाला मरीज है। जमशेदपुर और खूंटी में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। अब झारखंड में कोरोना से कुल 18 लोगों की मौत हो गई है।

loksabha election banner

इससे पहले बोकारो-गिरिडीह में दो-दो, गुमला में एक, हजारीबाग में तीन, कोडरमा में एक, रांची में चार, साहिबगंज और सिमडेगा में एक-एक मौत हुई थी। झारखंड में अभी कोरोना के कुल 2700 मामले हो गए हैं। इसमें से 2001 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 684 है। शुक्रवार को भी राज्‍य में कोरोना के 66 नए मरीज मिले थे। अबतक राज्‍य में 1,51,699 लोगों की कोरोना जांच हुई है।

जमशेदपुर के मरीज की टाटा मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में मौत हुई है जबकि खूंटी और साहिबगंज के मरीज की मौत रिम्‍स के कोविड वार्ड में हुई है। राज्य में शुक्रवार को ही 13 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें चतरा तथा सिमडेगा के चार-चार, दुमका में तीन तथा सरायकेला-खरसावां के दो मरीज शामिल हैं।

जमशेदपुर में कोरोना से हुई मौत के बारे में बताया गया कि मृतक 71 साल का था। वह मधुमेह, किडनी और अन्‍य बीमारियों से जूझ रहा था। इसकी पुष्टि उपायुक्‍त ने की है। उसे गुरुवार को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। उसकी कोई ट्रैवल हिस्‍ट्री नहीं रही है। वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

रिम्‍स में कोरोना से 2 और मौत, कोविड वार्ड में इलाजरत थे दोनों

राज्य में कोरोना का कहर बरकरार है। शनिवार को कोरोना से रांची के रिम्स में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। दोनों की स्थिति काफी गंभीर थी। मिली जानकारी के अनुसार रिम्स के कोविड वार्ड में खूंटी के मेला टांड के 59 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा है। लंबे समय से हृदय संबंधित रोग से पीड़ित था।

कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत देर रात 1:30 बजे इसकी मौत हुई। जबकि दूसरी मरीज साहिबगंज की महिला थी। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। महिला किडनी की समस्या से पीड़ित थी। शनिवार की सुबह 4 बजे के करीब उसकी मौत हुई। दोनों की मौत से राज्य में आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.