Move to Jagran APP

मुहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर 250 दंडाधिकारियों की होगी प्रतिनियुक्ति

मोहर्रम जुलूस को देखते हुए सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 250 मजिस्ट्रेट की शहर में नियुक्ति की गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 05:25 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:39 AM (IST)
मुहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर 250 दंडाधिकारियों की होगी प्रतिनियुक्ति
मुहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर 250 दंडाधिकारियों की होगी प्रतिनियुक्ति

जागरण संवाददाता, रांची : मोहर्रम जुलूस को देखते हुए सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 250 दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। राजधानी केजुलूस मागरें के लिए चार और नियंत्रण कक्ष के लिए 11 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 200 पुलिस पदाधिकारी और 2000 से अधिक पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

loksabha election banner

राजधानी के जुलूस मागरें के लिए चार और नियंत्रण कक्ष के लिए 18 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा मेन रोड व डोरंडा में उपनियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे। जिला नियंत्रण कक्ष व उपनियंत्रण कक्ष में पाच-पाच पुलिस पदाधिकारी सहित 30-30 पुलिस बल और एक सेक्शन टीजी पार्टी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष टीम का भी गठन किया गया है। इसके तहत अफ वाह फैलाने वाले व असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए गुप्त सूचनाओं को संग्रह किया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिस पदाधिकारी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मोहर्रम का जुलूस सभी इलाकों से अपने-अपने निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा। नए या परिवर्तित मार्ग से जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। मोहर्रम के मौके पर राची की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत डोरंडा, हिनू, हटिया, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, सुखदेवनगर, बरियातू थाना प्रभारी को विशेष रूप से कहा गया है कि वे छापामारी अभियान चलाएं।

उधर रांची पुलिस पूरी तरह सतर्क है। तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को भी कई इलाकों में जुलूस निकाला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.