Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 240 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 110; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update गुरुवार को झारखंड में कुल 14446 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 240 संक्रमित पाए गए। रांची में एक बार फिर सौ से अधिक कुल 110 संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 31 धनबाद में 26 तथा बोकारो में 13 नए संक्रमित की पहचान हुई।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में साल के अंतिम दिन गुरुवार को पांच जिलों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इनमें संक्रमण मुक्त हो चुके जिले पाकुड़ के अलावा दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा तथा साहिबगंज शामिल हैं। वहीं, रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद तथा बोकारो को छोड़कर अन्य जिलों में दस से कम संख्या में ही नए संक्रमित मिले। दूसरी तरफ, 24 घंटे के भीतर राज्य में 218 मरीज स्वस्थ भी हुए।
गुरुवार को राज्य में कुल 14,446 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 240 संक्रमित पाए गए। रांची में एक बार फिर सौ से अधिक कुल 110 संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 31, धनबाद में 26 तथा बोकारो में 13 नए संक्रमित की पहचान हुई। इधर, गुरुवार को रांची, बोकारो तथा खूंटी में एक-एक मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई। नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या 1,639 हो गई है। राज्य में अबतक 1,12,424 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।