Move to Jagran APP

Jharkhand High Court: जस्टिस सुभाष चांद को मुख्‍य न्‍यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने दिलाई शपथ

Jharkhand High Court Court Ki Khabren जस्टिस सुभाष के योगदान देने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई। जबकि यहां स्वीकृत पद 25 हैं। सुभाष चांद ने 4 जनवरी 2012 को उच्च न्यायिक सेवा में योगदान दिया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 10:35 AM (IST)
Jharkhand High Court: जस्टिस सुभाष चांद को मुख्‍य न्‍यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने दिलाई शपथ
Jharkhand High Court जस्टिस सुभाष के योगदान देने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट को एक और नए जज मिल गए हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट से आए जस्टिस सुभाष चांद को चीफ जस्टिस डा. रवि रंजन ने शपथ दिलाई। जस्टिस सुभाष चांद का इलाहाबाद हाई कोर्ट से 11 अक्टूबर को झारखंड हाई कोर्ट तबादला कर दिया गया है। जस्टिस सुभाष के योगदान देने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई है। जबकि यहां स्वीकृत पद 25 हैं। जज सुभाष चांद का जन्म एक जनवरी 1963 को हुआ है।

loksabha election banner

इन्होंने 16 सितंबर 2020 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी। वर्ष 1988 में कानून में स्नातकोत्तर किया है। 1989 से मई 2001 तक हरिद्वार जिला न्यायालय सिविल साइड में प्रैक्टिस की। 23 मई 2001 को वे उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में नियुक्त किए गए। 4 जनवरी 2012 को इन्होंने उच्च न्यायिक सेवा में योगदान दिया। वर्ष 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में इन्हें प्रोन्नति मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.