Move to Jagran APP

आदिवासी युवती से छेड़छाड़ में झारखंड कल्याण विभाग का पदाधिकारी श्रवण गिरफ्तार Ranchi Crime News

Jharkhand News Crime Update Khunti News पदाधिकारी पर खूंटी में पदस्थापना के दौरान आदिवासी युवती से छेड़छाड़ का आरोप है। मामला 2015 का है। श्रवण कुमार का घर रांची के मोरहाबादी में है। गिरफ्तारी यहीं से हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 04:58 PM (IST)
आदिवासी युवती से छेड़छाड़ में झारखंड कल्याण विभाग का पदाधिकारी श्रवण गिरफ्तार Ranchi Crime News
Jharkhand News, Crime Update, Khunti News पदाधिकारी पर खूंटी में पदस्थापना के दौरान आदिवासी युवती से छेड़छाड़ का आरोप है।

रांची, जासं। झारखंड के दुमका जिला के कल्याण विभाग में पदस्थापित श्रवण कुमार को खूंटी पुलिस ने मंगलवार की सुबह रांची के मोरहाबादी इलाके स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। श्रवण कुमार पर खूंटी में पदस्थापना के दौरान एक आदिवासी युवती से छेड़छाड़ का आरोप है। अधिकारी पर तोरपा क्षेत्र की रहने वाली एक आदिवासी युवती ने आरोप लगाया था। मामला 2015 का है। युवती के बयान पर श्रवण कुमार पर एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

loksabha election banner

लालपुर व बरियातू थाना पुलिस के सहयोग से किया गया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार का मोरहाबादी में घर है। मंगलवार की सुबह में खूंटी पुलिस उसे गिरफ्तार करने रांची पहुंची। इसकी जानकारी रांची पुलिस को दी गई। इसके बाद बरियातू एवं लालपुर थाना पुलिस के सहयोग से श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर खूंटी ले जाया गया।

एसटी-एससी एक्ट के तहत हुई श्रवण कुमार की गिरफ्तारी

इधर, खूंटी संवाददाता के अनुसार, खूंटी जिला की पुलिस ने मंगलवार को रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से कल्याण विभाग में कार्यरत एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार श्रवण कुमार के खिलाफ खूंटी थाना में एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसकी जानकारी देते हुए खूंटी जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि वर्ष 2015 में श्रवण कुमार खूंटी जिले में पदस्थापित थे। उस समय तोरपा क्षेत्र की रहने वाली एक आदिवासी महिला ने श्रवण कुमार के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया था।

महिला के बयान पर श्रवण कुमार के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल श्रवण कुमार की पदस्थापना दुमका जिले में है। खूंटी जिला की पुलिस ने खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में उनके निवास स्थान रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर खूंटी लाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.