Move to Jagran APP

Jamshedpur News: जमशेदपुर को नगर निगम बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिले सरयू राय

Jamshedpur News Saryu Roy सरयू राय ने 2005 में नगर निगम बनाने का निर्णय किए जाने का हवाला दिया। यह प्रस्‍ताव विधानसभा में पारित हुआ था। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति संविधान सम्मत नहीं है। राष्ट्रपति से निर्देश देने का आग्रह किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:56 PM (IST)
Jamshedpur News: जमशेदपुर को नगर निगम बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिले सरयू राय
Jamshedpur News, Saryu Roy राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से मुलाकात करते जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय।

रांची, राज्य ब्यूरो। जमशेदपुर को नगर निगम बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। विधायक सरयू राय इसके पक्ष में मुहिम चला रहे हैं। बुधवार को उन्होंने इसी कड़ी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से मुलाकात कर निर्देश देने का आग्रह किया। राय ने यह भी बताया कि 2005 में राज्य सरकार ने जमशेदपुर को नगर निगम बनाने का निर्णय किया था। विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित हुआ था, लेकिन यह निर्णय लागू नहीं हो पाया। उन्होंने 1973 में हुए संविधान संशोधन में वृहत्तर शहरी क्षेत्रों के लिए नगर निगम या औद्योगिक शहर गठित करने का प्रविधान रहते हुए इसका गठन नहीं होने का जिक्र राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में किया है।

loksabha election banner

सरयू राय ने कहा कि संविधान के मुताबिक छोटे शहरी क्षेत्र के लिए नगर परिषद और ग्राम से शहर में आने वाले क्षेत्रों के लिए नगर पंचायत के गठन का प्रविधान है। संविधान के 74वें संशोधन के पहले ऐसे क्षेत्रों में अधिसूचित क्षेत्र समिति गठन किया जाता था। इस संशोधन को लागू करने के लिए एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी भी जमशेदपुर में पूर्व की तरह अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यरत है, जो संविधान सम्मत नहीं है। 74वें संविधान संशोधन के मुताबिक जमशेदपुर नगर निगम या औद्योगिक शहर की स्थापना अपेक्षित था।

ऐसा नहीं होकर अभी भी अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यरत है। स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के कारण वे इस विषय को कई दफा उठा चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकार का संरक्षक बताते हुए कहा कि जमशेदपुर के नागरिकों के लिए नगर निकाय का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार समेत अन्य सक्षम प्राधिकार को इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.