Move to Jagran APP

Jharkhand News: मंत्रियों के बीच 20 सूत्री जिलों का प्रभार बंटा, जानें किसे कहां का जिम्‍मा मिला

20 Point Program Implementation Committee Jharkhand News 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्‍यक्ष की अधिसूचना इसी वर्ष फरवरी में जारी की गई थी। उसी में थोड़ा संशोधन कर पुन जारी किया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 01:28 PM (IST)
Jharkhand News: मंत्रियों के बीच 20 सूत्री जिलों का प्रभार बंटा, जानें किसे कहां का जिम्‍मा मिला
20 Point Program Implementation Committee, Jharkhand News मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के मंत्रियों के बीच 20 सूत्री जिलों का प्रभार बांट दिया गया है। दरअसल यह 22 फरवरी को ही अधिसूचित किया गया था। उसी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्‍यक्ष के लिए मुख्‍यमंत्री की सहमति के बाद राज्‍यपाल ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है। सभी जिलों के अध्यक्ष इस प्रकार हैं। आलमगीर आलम को साहिबगंज, गोड्डा और बोकारो का अध्यक्ष बनाया गया है। रामेश्वर उरांव खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिले के कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

loksabha election banner

इसी तरह चंपाई सोरेन को दुमका, देवघर, जामताड़ा, जोबा मांझी को पलामू, पाकुड़, लातेहार, सत्यानंद भोक्ता को रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग, बन्ना गुप्ता को धनबाद, सरायकेला-खरसावां, बादल पत्रलेख को गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम यानी चाईबासा, मिथिलेश कुमार ठाकुर को चतरा, पूर्वी सिंहभूम यानी जमशेदपुर, हफीजुल हसन को कोडरमा, गिरिडीह, जगरनाथ महतो को रांची जिम्मा दिया गया है। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति प्रदान कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.