Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: रिम्‍स स्‍टाफ सहित रांची में 22 नए कोरोना मरीज, अब 147 एक्टिव मामले

LIVE Coronavirus Ranchi. अब रांची में कोरोना के कुल 328 मरीज हो गए हैं। इसमें चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। 177 कोरोना मरीज अब तक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 10:33 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 03:38 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रिम्‍स स्‍टाफ सहित रांची में 22 नए कोरोना मरीज, अब 147 एक्टिव मामले
LIVE Coronavirus Ranchi: रिम्‍स स्‍टाफ सहित रांची में 22 नए कोरोना मरीज, अब 147 एक्टिव मामले

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में गुरुवार को कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह रही कि इसके अलावा 8 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। हालांकि रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई लेकिन यह मरीज देवघर जिले का रहने वाला था। 63 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग हाइपरटेंशन, हार्ट तथा अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। इस बुजुर्ग की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। अब रांची में कोरोना के कुल 328 मरीज हो गए हैं। इसमें चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। 177 कोरोना मरीज अब तक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। अभी कोरोना के कुल 147 मामले एक्टिव हैं।

prime article banner

रांची से मिले 22 पॉजिटिव मामले, 2 रिम्स के स्टाफ भी निकले संक्रमित

राजधानी से गुरुवार को 22 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें 2 रिम्स के स्टाफ भी शामिल हैं। 22 मामलों में 8 की जांच रिम्स के लैब में हुई थी, जबकि 9 सैंपलों की जांच निजी लैब में हुई थी। वहीं 5 मामले बुधवार को ही देर रात मिले थे। इसमें हिंदपीढ़ी थाने के स्टाफ शामिल थे। गुरुवार को मिले पॉजिटिव मामले में एक रिम्स के ब्लड बैंक का स्टाफ और एक रिम्स का इंटर्न हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों की ड्यूटी कोविड वार्ड ने लगी थी। सैंपल जांच के बाद दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सर्जरी विभाग में भर्ती 2 मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक गढ़वा और दूसरा गिरिडीह का रहने वाला है। भर्ती मरीजों की सैंपल जांच में दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तीन मरीज रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती हैं। क्लोज कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर इनकी सैंपल की जांच की गई थी।

9 पॉजिटिव मामले निजी लैब से मिले

इधर, निजी लैब से मिले 9 पॉजिटिव मामले में 5 की जांच गुरुनानक अस्पताल के  लैब में हुई थी। वहीं 2 की जांच एडवांस डाइग्नोस्टिक और 2 की जांच पैथकाइंड लैब में हुई थी। सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी संक्रमित मामलों की गहनता से कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

रिम्स का सर्जरी विभाग होगा सील, ब्लड बैंक स्टाफ की जांच

रिम्स के सर्जरी विभाग से 2 पॉजिटिव मामले मिलने के बाद एक बार फिर से विभाग सील किया जाएगा। विभाग सील करने के बाद उसे सेनिटाइज कर भर्ती मरीजों और संबंधित चिकित्सक जो संक्रमित के कांटेक्ट में आए हैं, उनका सैंपल लिया जाएगा। इसके अलावा ब्लड बैंक के कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी के सैंपल 3 दिनों के बाद लिए जाएंगे।

कोरोना जागरूकता रथ रवाना

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रांची जिला प्रशासन लगातार हर संभव प्रयास कर रहा है। अब लोगों को कोरोना जागरूकता रथ के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। गुरुवार को कोरोना जागरूकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त राय महिमापत रे ने हरी झंडी दिखाकर कोरोना जागरूकता रथ को मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय से रवाना किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची डॉ. प्रभात शंकर भी उपस्थित थे।

कलाकार देंगे कोरोनावायरस बचाव की जानकारी

कोरोना जागरूकता रथ के माध्यम से जिला जनसंपर्क इकाई रांची से जुड़े कलाकार नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देंगे। रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर रथ लोगों को संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.