विधायक चमरा लिंडा को जान से मारने की धमकी, घर पर आकर जमीन माफियाओं ने किया गाली-गलौज
Jharkhand News Chamra Linda News Land Mafia मामले में विधायक ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। विधायक का आरोप है कि क्षेत्र में भू माफिया का बोलबाला है। घर पर आकर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी।
पिस्कानगड़ी (रांची), जासं। झारखंड के बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा को जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने नगड़ी थाना अंतर्गत सैंबो निवासी समीर मुंडा और टुंडूंल निवासी अनिल मुंडा उर्फ चारकु मुंडा पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह टुंडूंल डोरिया टोली में रहते हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र में भू-माफिया का बोलबाला है। ये लोग इलाके के आदिवासी रैयतों की जमीन पर बुरी नजर रखते हैं।
अब ये लोग उनकी जमीन पर नजर गड़ाए बैठे हैं। तीन जुलाई को 11 बजे समीर मुंडा और अनिल मुंडा उनके घर पर आए और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, समीर मुंडा और अनिल मुंडा का कहना है कि विधायक चमरा लिंडा का आरोप बेबुनियाद है। कहा कि हमारी खानदानी जमीन की घेराबंदी कर रास्ता बंद कर दिया गया है। हम इसी संबंध में बात करने के लिए विधायक के पास गए थे। लेकिन उन्होंने हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। इधर, नगड़ी थाना की पुलिस कार्रवाई करते हुए समीर और अनिल को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।
धनबाद से इसराफिल समेत दर्जनों युवा कांग्रेस में शामिल
प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी के नेतृत्व में धनबाद जिले के बामघारा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य व सरपंच इसराफिल अंसारी उर्फ लाला अपने समर्थकों के साथ सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उरांव ने पार्टी में शामिल होने वाले जिला परिषद सदस्य समेत अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके संगठन में शामिल होन से पार्टी की ताकत और बढ़ेगी।