Move to Jagran APP

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चुनी गई झारखंड की चंचला कुमारी, हासिल की यह उपलब्धि

Jharkhand Sports News World Wrestling Championship चंचला कुमारी ने अपने चयन के साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली झारखंड की पहली पहलवान बनी है। चंचला को उसकी इस उपलब्धि के लिए कुश्‍ती संघ के सदस्‍यों ने बधाई दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 09:26 AM (IST)
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चुनी गई झारखंड की चंचला कुमारी, हासिल की यह उपलब्धि
कोच बबलू कुमार के साथ चंचला कुमारी।

रांची, जासं। 19 से 25 जुलाई तक बुडापेस्ट हंगरी में आयोजित होने वाले सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 के लिए भारतीय कुश्ती टीम में झारखंड की महिला पहलवान चंचला कुमारी चुनी गई है। सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में चंचला अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर सब जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई। झारखंड के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब झारखंड के किसी पहलवान का चयन विश्व कप चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

loksabha election banner

चंचला कुमारी ने जेएसएसपीएस में कुश्ती की शुरुआत की। यहां उसे झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष सह एनआइएस कुश्ती कोच भोलानाथ सिंह व एएनआइएस कुश्ती कोच बबलू कुमार ने तराशा। चंचला के भारतीय टीम में चयन होने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के रवि कुमार (IAS), झारखंड कुश्ती संघ के अध्यष सह चंचला के कोच भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, कोच बबलू कुमार, उपेंद्र सिंह, सुभाशीष राय, अरविंद सिंह, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, अशोक भगत, संजीव झा, सुरजीत झा, प्रकाश सिंह, राजीव रंजन, सुरेश कुमार, महादेव उरांव, अजीत भगत, आकाश सेठ, नोमिता कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित झारखंड राज्य कुश्ती के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

चंचला की उपलब्धियां

2017-18 SGFI राष्ट्रीय कुश्ती सिल्वर मेडल

2018-19 SGFI राष्ट्रीय कुश्ती गोल्ड मेडल

2019-20  SGFI राष्ट्रीय कुश्ती गोल्ड मेडल

2019-20 अंडर-15 नेशनल कांस्य पदक

2020-21 सब जूनियर नेशनल कांस्य पदक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.